Weather Forecast Live Updates: झारखंड में होगी बारिश, बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल जानें

Weather Forecast Live Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
2:30 PM. 15 Oct 22 2:30 PM. 15 Oct

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की अब पूरी तरह विदाई हो चुकी है. पिछले दिनों प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश नजर आयी थी. मौसम विभाग की मानें तो, यूपी में मॉनसून की विदाई 30 सितंबर को होनी थी पर 14 अक्टूबर तक ये प्रदेश में बना रहा. इस वजह से कई इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गयी थी.

2:30 PM. 15 Oct 22 2:30 PM. 15 Oct

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है और सरकार नुकसान का आकलन करने के लिए राज्यों से जानकारी का इंतजार कर रही है.

2:30 PM. 15 Oct 22 2:30 PM. 15 Oct

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

11:38 AM. 15 Oct 22 11:38 AM. 15 Oct

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सुहानी रही. हल्की धूप के साथ न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.

10:12 AM. 15 Oct 22 10:12 AM. 15 Oct

पूरे झारखंड से मॉनसून की विदाई

झारखंड के पलामू प्रमंडल से मॉनसून की वापसी हो गयी है. अगले दो-तीन दिनों में पूरे झारखंड से मॉनसून की विदाई हो जायेगी. पूरे मॉनसून के दौरान (जून से सितंबर तक) राज्य में 817.6 मिमी (सामान्य से 205 मिमी कम) बारिश हुई है. यह पिछले पांच साल में सबसे कम है.

10:12 AM. 15 Oct 22 10:12 AM. 15 Oct

यहां हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा और पंजाब में 15 से 18 अक्‍टूबर तक के हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

10:12 AM. 15 Oct 22 10:12 AM. 15 Oct

बिहार में अगले चार दिन मॉनसून के बारिश की संभावना नहीं

बिहार में अगर अगले दो दिन बारिश नहीं हुई तो उसके अगले दिन से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई मान ली जायेगी. आइएमडी के मुताबिक बिहार में अगले चार दिन मॉनसून के बारिश की संभावना नहीं है.

8:09 AM. 15 Oct 22 8:09 AM. 15 Oct

झारखंड में अगले तीन दिनों में मानसून की वर्षा थमने की संभावना

झारखंड में चार माह का मानसून का मौसम अगले तीन दिनों में समाप्त हो जाने की संभावना है क्योंकि राज्य से मानसून की वापसी प्रारंभ हो गयी. रांची में मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष राज्य में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 12 अक्टूबर की मानसून वापसी की तय समय सीमा से सिर्फ दो दिनों बाद 14 अक्टूबर को इसकी वापसी प्रारंभ हो गयी है.

8:09 AM. 15 Oct 22 8:09 AM. 15 Oct

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि आईएमडी ने 15 से 20 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने का संकेत दिया है. सभी चक्रवाती परिसंचरण चक्रवात का रूप नहीं लेते हैं.

2:30 PM. 15 Oct 22 2:30 PM. 15 Oct

पहाड़ों पर समय से पहले पड़ने लगी बर्फ, जल्द दस्तक देगी ठंड

देश में जल्द ही ठंड दस्तक इस साल दे देगी. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी इन दिनों होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम के इस बदले मिजाज को देख कर लग रहा है कि इस बार सर्दी का मौसम लंबा चलने वाला है. हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड के पहाड़ों में भी हिमपात शुरू हो चुका है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. पहाड़ों पर समय से पहले हो रही बर्फबारी के कारण आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >