Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Copied link
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी से लोग कांप रहे हैं. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज मौसम कैसा रहेगा…
4:08 AM. 16 Jan 224:08 AM. 16 Jan
16 से 21 जनवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
स्काईमेट वेदर के अनुसार 16 से 21 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय के पास लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इस दौरान हिमाचल पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी संभावना बनी हुई है. वहीं, 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है.
4:08 AM. 16 Jan 224:08 AM. 16 Jan
अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगा कोहरे का प्रकोप
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पूर्व भारत में मध्यम से घने कोहरे की संभावना बनी हुई है. जिससे दृश्यता में भी कमी आने की संभावना है.
4:08 AM. 16 Jan 224:08 AM. 16 Jan
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी के आसार
स्काईमेट वेदर के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना अगले 24 घंटे के अंदर बनी हुई है.
11:41 PM. 15 Jan 2211:41 PM. 15 Jan
पंजाब और उत्तर प्रदेश में दिखा घना कोहरा
स्काई मेट वेदर के अनुसार देश के उत्तरी मध्य प्रदेश, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरे की स्थिति बनी रही.
11:41 PM. 15 Jan 2211:41 PM. 15 Jan
इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति
पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
कश्मीर में भीषण सर्दी का दौर जारी, पारा शून्य से नीचे लुढ़का
कश्मीर में भीषण सर्दी पड़ रही है और पूरी घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है. यहां रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
सीकर 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान
राजस्थान में शुक्रवार रात सीकर 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के चित्तौड़गढ़, फतेहपुर (सीकर), नागौर, डबोक और अंता (बारां) में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2, 3.4, 3.9, 4.4 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
राजस्थान में सर्दी एवं कोहरे का प्रकोप जारी
राजस्थान के अनेक हिस्सों में शीतलहर एवं कोहरे का प्रकोप जारी है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
यहां होगी बारिश और गिरेंगे ओले
जहां उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली/ ओलों के साथ अलग-अलग गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है . वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
मौसम ठंडा रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को दिल्ली मेंमौसम ठंडा रहने का अनुमान जताया है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
दिल्ली में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
आज यहां होगी बारिश
15 जनवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अलग-अलग हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
यहां हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना
शनिवार को मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
अभी और सताएगी ठंड
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी. अगले 4-5 दिन के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
कानपुर में आज सुबह कोहरा छाया
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाया दिखा.मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
सुबह-सुबह वाहन चलाने में बरतें सावधानी
मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक झारखंड में देर रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान वाहन चलाने में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. पिछले 15 दिन में कोहरे के चलते सुबह के समय राज्य में कई जगह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी
दिल्ली में ठंड बढ़ने के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है. कुछ तस्वीरें दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन और ओखला इलाके से सामने आई है जिसमें लोग ठंड से कांपते और आग सेकते नजर आ रहे हैं.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
झारखंड में बारिश
राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक झारखंड में रहेगा. शनिवार को राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसांवा) तथा मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब
दिल्ली में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 339 (बहुत खराब श्रेणी में) है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
झारखंड का मौसम
झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. हर दिन बारिश हो रही है. राजधानी रांची में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान लगाया है. 17 जनवरी से कोहरा और धुंध के साथ आकाश साफ हो जायेगा.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
बिहार में पछुआ हवा बढ़ा रही कनकनी
एक बार फिर पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का प्रभाव की वजह से बिहार में कनकनी बढ़नी शुरू हो गई है. मौसमविदों की मानें तो इसकी वजह से शुक्रवार से ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है.
7:53 PM. 15 Jan 227:53 PM. 15 Jan
15 जनवरी को यहां होगी बारिश
15 जनवरी को मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
1:22 PM. 15 Jan 221:22 PM. 15 Jan
पूर्वी भारत सहित इन राज्यो में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों तक पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. एक चक्रवाती परिसंचरण का दक्षिण कोंकण के ऊपर स्थित है.
1:22 PM. 15 Jan 221:22 PM. 15 Jan
तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए तेलंगाना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम एजेंसी के मुताबिक तेलंगाना में छिटपुट जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है.
1:22 PM. 15 Jan 221:22 PM. 15 Jan
पंजाब और हरियाणा में बढ़ा सर्दी का प्रकोप
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई है. हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी से लोग कांप रहे हैं. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज मौसम कैसा रहेगा…