राजस्थान के कुछ इलाकों में रात में सर्दी का असर जारी
राजस्थान के कुछ इलाकों में रात में सर्दी अभी जारी है हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार बीती रात करौली में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यह अलवर में 5.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.7 डिग्री, अंता में 5.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.6 डिग्री, संगरिया व सवाई माधोपुर में 7.8 डिग्री, बूंदी में 8.0 डिग्री व पिलानी में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राज्य के अनेक इलाकों में दिन में गर्मी ने दस्तक दे दी है.