Weather Forecast: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, बंगाल में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. यूपी में भी बारिश के आसार हैं. पूर्वी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं.

Live Updates
4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर हल्की बारिश हुई. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आसपास निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव की वजह से अगले कुछ दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है.

4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

उज्जैन में भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर सामने आ रही है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, रामघाट के आस-पास के मंदिर पानी में डुब गए है.

4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

शक्तिशाली ‘मुइफा’ तूफान चीन के द्वीपसमूहों से टकराया, शंघाई की ओर बढ़ रहा

शक्तिशाली ‘मुइफा’ तूफान बुधवार को चीन के द्वीपसमूहों से टकराने के बाद महानगर शंघाई की ओर बढ़ गया है. चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ‘मुइफा’ तूफान स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे देश के पूर्वी तट पर बसे बंदरगाह शहर निंगबो के करीब झोउशान द्वीपसमूह से टकराया. केंद्र के मुताबिक, तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होने का पूर्वानुमान है, लेकिन रात में शंघाई पहुंचने तक इसके मजबूत बने रहने की आशंका है.

4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

शिमला के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश में शिमला के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. बताया गया है कि शहर में विजिबिलिटी कम हुई.

4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

आगामी 48 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मानसून के सक्रिय होने तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अनुसार, 14-15 सितंबर के दौरान उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 16 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा कोटा एवं भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी दिनों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

4:31 AM. 15 Sept 22 11:01 PM. 14 Sept

राजस्‍थान के कई स्थानों पर जबरदस्त बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्‍थान के कई स्थानों पर जबरदस्त बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है और इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़कर दक्षिणी उत्‍तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में एक बार फिर झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, बंगाल में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. यूपी में भी बारिश के आसार हैं. पूर्वी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >