Weather Forecast Updates: दिल्ली में गर्मी ने किया बेहाल, झारखंड में बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है. बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई तक केरल में वर्षा की पहली फुहार ला सकता है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
7:49 AM. 15 May 22 7:49 AM. 15 May

बंगाल के दक्षिणी भागों में भीषण गर्मी से राहत

दिन भर जारी भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग के प्रवकता ने कहा कि शनिवार शाम को दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, पश्चिम बर्द्धमान, बीरभूम और बांकुड़ा जिले में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली. प्रवक्ता ने कहा कि इन क्षेत्रों में 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

7:49 AM. 15 May 22 7:49 AM. 15 May

दिल्ली में गर्मी ने किया बेहाल

दिल्ली में पड़ ही भीषण गर्मी से शनिवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे और राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में रविवार को और भीषण गर्मी पड़ सकती है तथा इसके लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है.

4:42 PM. 14 May 22 4:42 PM. 14 May

झारखंड में बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश शुरू हो चुकी है. रांची में बारिश हो रही है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

बिहार में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 15 मई यानी रविवार तक बिहार के 14 जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, कैमूर, रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद में गरज के साथ बारिश के आसार हैं.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

यहां तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है. इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो आज यानी शनिवार को 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस वेधशाला द्वारा दर्ज तापमान को दिल्ली का मानक तापमान माना जाता है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है, जिससे अगले दो दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

भीषण लू से सतर्क करने के लिए ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को रविवार को भीषण लू से सतर्क करने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

बिहार का मौसम

आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरी बिहार में अगले आठ दिन पुरवैया चलती रहेगी. लिहाजा ऊमस भरी गर्मी से मुक्ति नहीं मिलेगी. दक्षिणी बिहार में पछुआ ने शुक्रवार को दस्तक दे दी है. मिश्रित हवा के चलने से अगले आठ दिन लगातार आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी. कुछ जगहों पर तो मध्यम से भारी बारिश की भी आशंका है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

मेघालय में भारी बारिश, दो लोगों की मौत

मेघालय में शुक्रवार को भारी बारिश होने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसके साथ ही राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हुआ है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न मौसम परिस्थिति के चलते बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

झारखंड का मौसम

झारखंड के गुमला, सिमडेगा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर एवं गोड्डा जिले के कुछ भागों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. यहां मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इस क्रम में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 19 मई तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश के आसार हैं.

2:31 PM. 14 May 22 2:31 PM. 14 May

दिल्ली में भीषण गर्मी

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है. इसके अलावा, जल्द बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं.

7:31 AM. 14 May 22 7:31 AM. 14 May

यूपी में कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश शुक्रवार को जबरदस्त तपिश के दौर से गुजरा और कई स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. भीषण तपिश और लू की वजह से प्रदेश के अनेक जिलों में जनजीवन खासा प्रभावित रहा. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस भयंकर तपिश से हाल फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर ताप लहर (लू) चलने की संभावना जताई है.

7:31 AM. 14 May 22 7:31 AM. 14 May

मध्य प्रदेश का नौगांव में सबसे अधिक 48 डिग्री से. तापमान दर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित नौगांव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर और गंगानगर के 48.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बाद यह देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा. भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में छतरपुर के नौगांव और खजुराहो एवं रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि भोपाल, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, सागर, दामोह, सतना, खंडवा और खरगोन में भी ‘लू’ का प्रकोप है. मौसम विभाग के अनुसार सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है जबकि राज्य के बाकी 49 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके पड़ोस के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

7:31 AM. 14 May 22 7:31 AM. 14 May

केरल में 27 मई तक दस्तक दे सकता है मानसून

भारत की कृषि आधारित अर्थव्यस्था की जीवनरेखा माना जाने वाला दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पांच दिन पहले, 27 मई तक केरल में वर्षा की पहली फुहार ला सकता है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. केरल में मानसून का आगमन आमतौर पर एक जून को होता है.

7:31 AM. 14 May 22 7:31 AM. 14 May

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू से ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित है. पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते शुक्रवार दिन में सड़कें सूनी रहीं और लोग अपने घरों के अंदर ही बंद रहे जिससे ‘लॉक डाउन’ जैसे हालात नजर आए. मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में चल रही लू का दौर अभी भी अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. तत्पश्चात तापमान में हल्की गिरावट होने की सम्भावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में लू का प्रकोप जारी है. बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई तक केरल में वर्षा की पहली फुहार ला सकता है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >