Weather Forecast Updates: मकर संक्रांति के दिन ठंड का कहर, होगी बारिश, चलेगी शीतलहर, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम बदल चुका है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई.

Live Updates
2:53 AM. 14 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

14 और 15 जनवरी इन राज्यों में शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 जनवरी के बीच पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा.

2:53 AM. 14 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

मैदानी इलाकों में गिरेगा न्यूनतम तापमान

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

2:53 AM. 14 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

14 जनवरी को भी देश में बारिश गतिविधियां जारी रहेंगी

आईएमडी के अनुसार 14 जनवरी तक पूर्व और आसपास के मध्य भारत में बारिश, गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

2:53 AM. 14 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घना या बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है.

2:53 AM. 14 Jan 22 9:23 PM. 13 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है. आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में यहां घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ेगी.

7:43 PM. 13 Jan 22 2:13 PM. 13 Jan

कल से ठंड बढ़ जाएगी

गुरुवार की सुबह से पटना में बादल छाये रहने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई. दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली. शाम में फिर से बूंदा-बांदी शुरू हुई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है. कल से ठंड बढ़ जाएगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम बदल चुका है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >