Weather Forecast Updates: झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम एक बार फिर करवट लेगा. दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज भी बदलने जा रहा है. बिहार-झारखंड सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी वर्षा के आसार हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
10:36 PM. 13 Feb 22 10:36 PM. 13 Feb

दिल्ली में रविवार को वायु गणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 244 रहा. वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी खराब श्रेणी में रहा. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है.

10:36 PM. 13 Feb 22 10:36 PM. 13 Feb

देश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार,

देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इससे मौसम बदलने से देश के कई हिस्‍सों एक बार फिर बारिश और बफबारी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले हफ्ते भी देश के कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है.

10:36 PM. 13 Feb 22 10:36 PM. 13 Feb

दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा. आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

2:21 PM. 13 Feb 22 2:21 PM. 13 Feb

मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क बने रहे की संभावना जताई है.

1:07 PM. 13 Feb 22 1:07 PM. 13 Feb

राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ा पर कुछ इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी

राजस्थान में रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बावजूद कुछ इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार रात करौली में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:35 AM. 13 Feb 22 11:35 AM. 13 Feb

दिल्ली में आसमान साफ, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:06 AM. 13 Feb 22 10:06 AM. 13 Feb

यहां होगी बारिश

सिक्किम और पश्चिम बंगाल में रविवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है.

10:06 AM. 13 Feb 22 10:06 AM. 13 Feb

जम्मू कश्मीर का तापमान बढ़ा

लगातार हो रही बर्फबारी से परेशान जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

सहारनपुर में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में घना कोहरा सुबह देखा गया जिसका असर विजीबिलीटी पर पड़ा.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

16 फरवरी को फिर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 फरवरी को फिर झारखंड में बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. इसका असर राजधानी रांची में भी रहेगा. यहां भी सुबह में मौसम साफ रहेगा. दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से न केवल ठंड से निजात मिलने जा रही है, बल्कि तेज धूप से दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज भी बदल जाएगा. दिल्ली और एनसीआर के शहरों समेत पूरे उत्तर भारत में एक सप्ताह के भीतर ठंड से और राहत मिलेगी, क्योंकि अगले सप्ताह 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी

राजस्थान में कई स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी है और रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक पछुआ हवा का असर देखने को मिल सकता है. सूबे में सुबह और शाम के समय में लोगों को कनकनी महसूस होगी. वहीं, रात के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

8:23 AM. 13 Feb 22 8:23 AM. 13 Feb

झारखंड का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 और 10 फरवरी को झारखंड में मौसम का मिजाज बदला था. इसके बाद एक बार फिर 16 फरवरी को बारिश की संभावना है. 15 फरवरी के दोपहर बाद से ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. इधर, 13 फरवरी से राज्य में ठंड बढ़ने लगी है. न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी रहने की संभावना है.

7:08 AM. 13 Feb 22 7:08 AM. 13 Feb

हिमाचल प्रदेश में 15 और 16 को बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है. विभाग ने 15 और 16 फरवरी को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

7:08 AM. 13 Feb 22 7:08 AM. 13 Feb

सुबह और शाम हल्‍की ठंड

उत्‍तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा व राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में कोहरा छाये रहने की संभावना है. यहां सुबह और शाम के वक्‍त हल्‍की ठंड बनी रहेगी.

7:08 AM. 13 Feb 22 7:08 AM. 13 Feb

तेज हवाएं चलती रहेंगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी.

7:08 AM. 13 Feb 22 7:08 AM. 13 Feb

फिर मौसम लेगा करवट

आईएमडी के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: मौसम एक बार फिर करवट लेगा. दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज भी बदलने जा रहा है. बिहार-झारखंड सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी वर्षा के आसार हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >