Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है. दिल्ली में करीब एक सप्ताह तक मानसून के रूठे रहने के बाद विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई. गुजरात के दक्षिण एवं मध्य भागों में स्थित विभिन्न जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
4:41 AM. 13 Jul 22 11:11 PM. 12 Jul

कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की प्रबल संभावना

मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है.

4:41 AM. 13 Jul 22 11:11 PM. 12 Jul

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है. मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

4:41 AM. 13 Jul 22 11:11 PM. 12 Jul

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों के दौरान बारिश 

मराराष्ट्र में बारिश जारी है. वहीं, मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्ली के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में अलग-अलग भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

4:41 AM. 13 Jul 22 11:11 PM. 12 Jul

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार दुमका, जामताड़ा, पू्र्वी सिंघभूम, गुमला जिले में अलगे एक से तीन घंटे के बीच बारिश होने की प्रबल संभावना है.

8:07 PM. 12 Jul 22 2:37 PM. 12 Jul

मुंबई में भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव

मंगलवार को मुंबई और उसके उपनगरों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भीषण बारिश हुई, जिसके बाद महानगर में जगह -जगह पर जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हार्बर लाइन के डॉकयार्ड रेलवे स्टेशन के पास एक पेट्रोलपंप के नजदीक एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया. बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाओं में पांच से दस मिनट का विलंब है.

6:54 PM. 12 Jul 22 1:24 PM. 12 Jul

गुजरात में बारिश-बाढ़ का कहर

गुजरात में बारिश-बाढ़ का कहर जारी है. नवसारी में पूर्णा नदी खतरे के निशान से 23 फीट ऊपर बह रही है. यहां बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है. दिल्ली में करीब एक सप्ताह तक मानसून के रूठे रहने के बाद विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई. गुजरात के दक्षिण एवं मध्य भागों में स्थित विभिन्न जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >