Weather Forecast Updates: झारखंड में बारिश, बिहार में गिरेंगे ओले, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव होता दिख रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं.

Live Updates
9:53 PM. 11 Jan 22 9:53 PM. 11 Jan

इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि येलो अलर्ट खराब मौसम की बात के संकेत देने का काम करता है. 11 और 12 जनवरी को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

6:53 PM. 11 Jan 22 6:53 PM. 11 Jan

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में घना कोहरा

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली यूपी समेत बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा की स्थिति बनी रहेगी.

6:53 PM. 11 Jan 22 6:53 PM. 11 Jan

इन इलाकों में भी बना हुआ है चक्रवाती क्षेत्र

देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है. वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास और दूसरा उत्तरी कोंकण और उसके आसपास के इलाकों पर बना हुआ है.

6:53 PM. 11 Jan 22 6:53 PM. 11 Jan

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

स्काईमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की तरफ बढ़ रहा है. उत्तर हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जिससे मौसम में बदलाव संभव है

2:24 PM. 11 Jan 22 2:24 PM. 11 Jan

इन इलाकों में होगी बारिश

झारखंड के अलावा बिहार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. स्काइमेट वेदर के अनुसार इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा संभव है. बारिश भी हो सकती है.

2:24 PM. 11 Jan 22 2:24 PM. 11 Jan

रांजी में बो रही बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिखने लगा है. राजधानी रांजी में बारिश हो रही हेै. पूरा आसमान बादलों से ढंका है. वहीं बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया है.

12:09 PM. 11 Jan 22 12:09 PM. 11 Jan

बिहार के ओले गिरने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में मौसम का मिजाज और बदलेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों में प्रदेश के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने, ओला गिरने समेत बारिश का पूर्वानुमान है. 11 जनवरी को दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है. ऐसी स्थिति 13 जनवरी तक बने रहने के आसार हैं.

12:09 PM. 11 Jan 22 12:09 PM. 11 Jan

लुधियाना में भी छाया रहेगा घना कोहरा

पंजाब के लुधियाना में भी आज घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि, लुधियाना में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

12:09 PM. 11 Jan 22 12:09 PM. 11 Jan

दिल्ली में कोहरा

घने कोरहरे की गिरफ्त में देश की राजधानी दिल्ली.

8:53 AM. 11 Jan 22 8:53 AM. 11 Jan

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि येलो अलर्ट खराब मौसम की बात के संकेत देने का काम करता है.

8:53 AM. 11 Jan 22 8:53 AM. 11 Jan

केदारनाथ में हिमपात जारी

केदारनाथ में हिमपात जारी है. उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम बर्फ से ढके हैं. यमुनोत्री घाटी में बारिश थमने को नहीं है.

8:53 AM. 11 Jan 22 8:53 AM. 11 Jan

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा कि 11-14 जनवरी के दौरान ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. गरज के साथ बौछारें पड़ने की ‘येलो चेतावनी’ जारी की गई है.

8:53 AM. 11 Jan 22 8:53 AM. 11 Jan

ओडिशा में हो सकती है बेमौसम वर्षा

मौसम विज्ञान ने रविवार को चेतावनी दी कि 11 जनवरी से अगले तीन दिनों तक ओडिशा में भारी वर्षा, तूफान एवं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

8:00 AM. 11 Jan 22 8:00 AM. 11 Jan

बिहार के इन इलाकों में ओले गिरने की संभावना

बिहार के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम भाग में बिजली चमकने, ओला गिरने और बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसा पूर्वी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के अगले दो दिनों में सक्रिय होने के आसार को देखते हुए अंदेशा जताया गया है. इसका प्रभाव 11 जनवरी को दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है. ऐसी स्थिति 13 जनवरी तक बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

8:00 AM. 11 Jan 22 8:00 AM. 11 Jan

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र, रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान के बारे में बताते हुए कहा 11 जनवरी को झारखंड के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है. खासकर पश्चिमी और मध्य भाग में ओलावृष्टि की संभावना है.

8:00 AM. 11 Jan 22 8:00 AM. 11 Jan

बारिश के बाद राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

पिछले कई दिनों में हुई बारिश के बाद राजस्थान एक बार फिर कड़ाके की सर्दी की जद में है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक हिस्से आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की चपेट में रहेंगे. गौर हो कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते इस सप्ताहांत में राज्य की राजधानी जयपुर सहित लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और नागौर आदि जिलों में शीत लहर चलने एवं कोहरा छाए रहने की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है.

8:00 AM. 11 Jan 22 8:00 AM. 11 Jan

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड

उत्तर कश्मीर स्थित गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में भीषण ठंड के साथ ही घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव होता दिख रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >