Weather Forecast: यूपी में आफत की बारिश, लखनऊ में कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद

Weather Forecast Update Today: UP में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, लखनऊ में आज यानी सोमवार को 2वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो रही है. वहीं, कई पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में देश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, झारखंड समेत देश के कई राज्य‍ों में जोरदार बारिश हो सकती है.आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
4:41 AM. 11 Oct 22 11:11 PM. 10 Oct

यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर इलाकों में हुई बारिश, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई. इस दौरान वर्षाजनित हादसों आकाशीय बिजली और मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही, जगह-जगह जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. राहत आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 16 जिलों के 650 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे लगभग 5.8 लाख लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. इन सबके बीच, लखनऊ में कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय को कल यानि मंगलवार को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

4:41 AM. 11 Oct 22 11:11 PM. 10 Oct

दिल्ली में अक्टूबर के शुरुआती 10 दिनों में हुई बारिश पिछले 16 साल में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड

दिल्ली में अक्टूबर के शुरुआती 10 दिनों में 121.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 16 वर्षों में दूसरा सर्वोच्च रिकार्ड है. आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने अब तक हुई बारिश अगस्त में दर्ज की गई बारिश (41.6 मिमी) की करीब तीन गुना है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल अक्टूबर में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

4:41 AM. 11 Oct 22 11:11 PM. 10 Oct

यूपी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, वर्षाजनित हादसों में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई. इस दौरान वर्षाजनित हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, जगह-जगह जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है. सीएम योगी ने प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसम भारी बारिश से प्रभावित जिलों में पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य चलाने और किसी तरह की जनहानि तथा पशुहानि के पीड़ितों को तुरंत सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं.

4:41 AM. 11 Oct 22 11:11 PM. 10 Oct

बिहार में अगले 48 घंटों में इन जिलों में तेज बारिश के आसार

बिहार में 19 जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण एवं पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी शामिल हैं.

8:00 PM. 10 Oct 22 2:30 PM. 10 Oct

कई इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभान का कहना है कि मंगलवार यानी 11 अक्तूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि बिहार, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, मध्य प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम समेत कई और इलाकों में बारिश हो सकती है.

8:00 PM. 10 Oct 22 2:30 PM. 10 Oct

दिल्ली में बारिश के कारण गिरा पारा

दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद भी हो रही जोरदार बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह पारा गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. वहीं, शहर में जलभराव के कारण यातायात काफी देर प्रभावित रही. दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 21.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: UP में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, लखनऊ में आज यानी सोमवार को 2वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो रही है. वहीं, कई पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में देश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, झारखंड समेत देश के कई राज्य‍ों में जोरदार बारिश हो सकती है.आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >