Weather Forecast Updates: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट, होगी भारी बारिश

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम जारी है. जहां दिल्ली में बारिश हो रही है. वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

Live Updates
10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश,मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में और दक्षिण के तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

यहां होगी भारी बारिश

दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश जबकि एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी

अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ बर्फबारी जारी रहने की संभावना बनी हुई है.

10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट

स्काईमेट वेदर के अनुसार मध्य प्रदेश अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और मुंबई समेत उत्तर महाराष्ट्र के कई इलाके और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है.

10:23 PM. 10 Jan 22 10:23 PM. 10 Jan

उत्तर प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. रूक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. वहीं, मौसम विभाग ने यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने का भी अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है.

2:26 PM. 10 Jan 22 2:26 PM. 10 Jan

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

2:26 PM. 10 Jan 22 2:26 PM. 10 Jan

हल्की-फुल्की बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश और मध्यम कोहरे के साथ दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड

उत्तर कश्मीर स्थित गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में भीषण ठंड के साथ ही घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह मध्यम श्रेणी में दर्जी की गई और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

पश्चिमी ओडिशा के कुछ जिलों में 10 जनवरी को वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी ओडिशा के कुछ जिलों में 10 जनवरी को वर्षा शुरू हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को कट गयी फसलों को सोमवार तक सुरक्षित स्थानों पर ले जाने एवं कुछ दिनों के लिए रबी दालों एवं तेलों की बीज की बुवाई स्थगित कर देने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार गोभी, टमाटर, हरी मटर, गाजर और मूल की भी कटाई की जा सकती है और सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा सकता है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

ओडिशा का मौसम

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बुलेटिन में कहा कि 11-14 जनवरी के दौरान ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. गरज के साथ बौछारें पड़ने की ‘येलो चेतावनी’ जारी की गई है. कहा गया है कि मंगलवार को सात जिलों-बारगढ़, बोलांगीर, सोनेपुर, संबलपुर, झारसुगुडा, सुंदरगढ़ एवं देवगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है. कालाहांडी, कंधमाल, बौद्ध, अंगुल, ढेंकानाल, कटक और नयागढ़ जिलों में बुधवार को गरज के साथ बौछार या भारी वर्षा हो सकती है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

डोडा ज़िले में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में बर्फबारी हुई.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

ओडिशा में हो सकती है बेमौसम वर्षा

मौसम विज्ञान ने रविवार को चेतावनी दी कि 11 जनवरी से अगले तीन दिनों तक ओडिशा में भारी वर्षा, तूफान एवं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि येलो अलर्ट खराब मौसम की बात के संकेत देने का काम करता है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

बारिश और ठनका गिरने के आसार

11 जनवरी को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और ठनका गिरने के आसार बन रहे है. इसके बाद बिहार में एक बार फिर शीत लहर की संभावना है. मकर संक्रांति के समय बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही होगी.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

बर्फ की मोटी परत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज बर्फबारी होने के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत बि​छ गई.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

राजस्थान में बारिश

राजस्थान में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है. दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता की वजह से सर्दियों के मौसम में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 10 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

12:40 PM. 10 Jan 22 12:40 PM. 10 Jan

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

11 और 12 जनवरी को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के झारखंड से निकल जाने का अनुमान है. इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी.

7:32 AM. 10 Jan 22 7:32 AM. 10 Jan

दिल्ली में भारी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. मौसम विभाग ने सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी व मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। दिल्ली में शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही.

7:32 AM. 10 Jan 22 7:32 AM. 10 Jan

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है.

7:32 AM. 10 Jan 22 7:32 AM. 10 Jan

न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और सभी प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

7:32 AM. 10 Jan 22 7:32 AM. 10 Jan

इन राज्यों का गिरेगा पारा

उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की वजह से आने वाले दिनों में पारा और अधिक गिर जाएगा. इससे ठंड बढ़ने की संभावना अधिक हो गई है. मौसम विभाग ने इस बाबत जानकारी दी है. विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

7:32 AM. 10 Jan 22 7:32 AM. 10 Jan

बिहार में बारिश

बिहार में छह जिलों विशेषकर वैशाली, सारण,सीवान, मुजफ्फरपुर , मधुबनी, सीतामढ़ी ओर शिवहर में पुरवैया बहने से बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा. यह मौसमी दशा 10 जनवरी को रहेगी. इसके बाद फिर पूरे बिहार में शीतलहर चलनी शुरू हो जायेगी. मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पूरे जनवरी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम जारी है. जहां दिल्ली में बारिश हो रही है. वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >