Weather Forecast LIVE: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. झारखंड और बिहार के भी कुछ इलाकों में आज हल्‍की बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:07 PM. 1 Jun 22 5:37 PM. 1 Jun

दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आंधी, बिजली के साथ बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवा चल सकती है.

6:37 PM. 1 Jun 22 1:07 PM. 1 Jun

रांची में तेज हवा के साथ बारिश

झारखंड में मॉनसून से पहले तेज हवाएं चलने लगी है. मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. राजधानी रांची में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है.

6:37 PM. 1 Jun 22 1:07 PM. 1 Jun

चलेंगी तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को भी तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं.

6:37 PM. 1 Jun 22 1:07 PM. 1 Jun

दिल्ली में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ो के मुताबिक, दिल्ली में बीते दिन सोमवार से मंगलवार तक 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जबकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था.

6:37 PM. 1 Jun 22 1:07 PM. 1 Jun

क्लाइमेट चेंज के संकेत

पूसा के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि, इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ आदि की मौसमी दशाएं बेहद कमजोर रहीं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन की अत्यधिक सक्रियता से आंधी-पानी आया. पुरवैया अभी लगातार चलेगी. इसकी लगातार सक्रियता क्लाइमेट चेंज की ओर संकेत हैं.

6:37 PM. 1 Jun 22 1:07 PM. 1 Jun

प्री-मानसून की बारिश होगी शुरु

कई राज्यों में प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी प्री मानसून की बारिश शुरु हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. झारखंड और बिहार के भी कुछ इलाकों में आज हल्‍की बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >