झारखंड का मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में एक जनवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. आपको बता दें कि साल के पहले दिन राजधानी रांची सहित कई जिलों में कुहासा नजर आ रहा है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरा झारखंड इनदिनों बारिश, घने बादल, कुहासा और ठंड की आगोश में नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 जनवरी को सुबह में कुहासा रहेगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, खिली हुई धूप देखने को मिलेगी. हालांकि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण झारखंड में शीतलहर चलेगी.
Posted By : Amitabh Kumar