Weather Forecast LIVE: राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

Weather Forecast Update: देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मंगलवार को दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा. बिहार-झारखंड-यूपी सहित इन राज्यों का गिरा तापमान. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
4:06 PM. 7 Dec 21 4:06 PM. 7 Dec

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

राजस्थान के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी. स्काईमेट का अनुमान है कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, सूरतगढ़ और चुरु में तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जायेगा. हालांकि, दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे दिन का मौसम सुहाना रहेगा. क्षेत्र में कोहरा और धुंध सबसे कम रहेगी.

2:25 PM. 7 Dec 21 2:25 PM. 7 Dec

झारखंड में तापमान में गिरावट से ठंड

झारखंड में आज मंगलवार से तेज हवा चल सकती है. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा. कोहरे के बाद आसमान साफ है.

2:25 PM. 7 Dec 21 2:25 PM. 7 Dec

दिल्ली में चलेंगी हवाएं

आने वाले दिनों में उत्तरी दिशा से आने वाली हवाएं दिल्ली में ठंड बढ़ायेगी. इसके बाद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

2:25 PM. 7 Dec 21 2:25 PM. 7 Dec

बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर यानी बुधवार से दिल्ली में शीत लहर चलनी शुरू हो जाएगी. इस वजह से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी में 9 दिसंबर को फिर बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन 10 दिसंबर से मौसम दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह बदल जाएगा.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

कश्मीर घाटी में पारा फिर शून्य से नीचे, बारिश की संभावना

कश्मीर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना जतायी है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में सुधार आया

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पर्यावरणविदों ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में चक्रवात जवाद से हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में लगभग 80 से 90 प्रतिशत सुधार आया है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और गुरुवार को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. इससे केन्द्र शासित प्रदेश में रात के समय तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

बर्फबारी से बढ़ी ठंड 

उत्तरकाशी जिले में भी कई पर्यटक स्थल जैसे खरसाली, राडी टॉप, जानकीचट्टी, हरसिल और मुखबा में भी बर्फबारी हुई है. इस बीच, देहरादून तथा अन्य मैदानी इलाकों में आकाश बादलों से ढका नजर आ रहा है. धूप तथा बारिश की आंख मिचौली के बीच ठंडी हवाएं चल रहीं हैं जिससे ठंड बढ गयी है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

एनसीआर में तेज हवाएं चलने से लोगों को वायु प्रदूषण से मिली राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चल रही तेज हवाओं की वजह से मंगलवार को वायु प्रदूषण में काफी कमी आई. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी देने वाले ‘समीर ऐप’ के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 269 रहा, जबकि गाजियाबाद में 270, ग्रेटर नोएडा में 221, नोएडा में 250, फरीदाबाद में 254 और गुरुग्राम में 269 दर्ज किया गया.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

बदरीनाथ में एक फुट बर्फ जमी

बदरीनाथ में एक फुट बर्फ जम चुकी है जबकि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य का बड़ा इलाका ताजी बर्फ से ढक गया है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

राजधानी दिल्ली की हवा बहुत खराब 

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब होने की वजह से धुंध है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 314 (बहुत खराब श्रेणी में) है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां के कई शहरों में इस हफ्ते कोहरे का कहर नजर आने लगेगा. 8 दिसंबर के बाद रात के पारे में गिरावट होगी. जिससे लोगों को ठंड ज्यादा महसूस होगी.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इस वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

बिहार में ठंड

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और बिहार के कुछ हिस्‍सों में बारिश के आसार है जिसके बाद दोनों राज्‍यों में 7 दिसंबर से ठंड बढ़ जाएगी. फिलहाल राज्य में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है.

1:06 PM. 7 Dec 21 1:06 PM. 7 Dec

झारखंड में कोहरा

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. इस वजह से ठंड से लोग कांप रहे हैं.

8:19 AM. 7 Dec 21 8:19 AM. 7 Dec

दिल्ली का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ों में बर्फाबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवा चल रही थी. अब यह विक्षोभ आगे बढ़ चुका है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन इसी के साथ दिल्ली में अब कंपा देने वाली ठंड शुरू हो जाएगी.

8:19 AM. 7 Dec 21 8:19 AM. 7 Dec

बर्फबारी, बारिश से उत्तराखंड में ठंड बढी

उत्तराखंड के चारों हिमालयी धामों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भारी बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड बढ़ चुकी है. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले हिस्से बर्फ से भर गए जबकि चमोली, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे जिलों में कई स्थानों पर रविवार शाम शुरू हुई बारिश सोमवार पूरे दिन जारी रही.

8:19 AM. 7 Dec 21 8:19 AM. 7 Dec

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान

कश्मीर घाटी में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग के अलावा सभी जगह सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से अधिक रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताह के मध्य में बारिश का अनुमान जताया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update: देश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मंगलवार को दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा. बिहार-झारखंड-यूपी सहित इन राज्यों का गिरा तापमान. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >