Weather Forecast : शिमला में भारी बारिश, देहरादून और नैनीताल में बरसेंगे बादल, दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date : राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली (delhi weather) के लोगों को बढ़ते तापमान से अगले कुछ दिन राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. इधर बिहार और झारखंड (bihar and Jharkhand weather) में चक्रवाती तूफान ‘यास' (cyclone yaas 2021 )का प्रभाव कम होने के बाद थोडी गर्मी बढ गई है. राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. दक्षिणपश्चिम मानसून के केरल में आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
7:20 AM. 1 Jun 21 7:20 AM. 1 Jun

उत्तराखंड में कल होगी भारी बारिश

उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि एक जून को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी.

8:21 PM. 31 May 21 8:21 PM. 31 May

शिमला में भारी बारिश

आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और रास्ता अवरुद्ध हो गया.

8:21 PM. 31 May 21 8:21 PM. 31 May

यूपी में मौसम ने बदला मिजाज, तापमान में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम फिर बदलने लगा है और यहां तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है. प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली तथा झांसी मंडलों में दिन के तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है.

8:21 PM. 31 May 21 8:21 PM. 31 May

दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून तीन जून को केरल पहुंचेगा, दो और तीन तारीख को दिल्ली में होगी तेज बारिश, साइक्लोन के कारण इस बार देश में उतनी गरमी नहीं पड़ी है और लू भी नहीं चली. यह जानकारी मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामानी ने दी.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

झारखंड में प्री मानसून बारिश

झारखंड में प्री मानसून बारिश हो सकती है. तीन जून तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका है और इस दौरान बारिश हो सकती है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

झारखंड में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना

झारखंड में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है. केरल में एक दो दिनों में दक्षिणी पूर्वी मानसून प्रवेश कर सकता है. वैज्ञानिकों की मानें, तो इस बार सामान्य मानसून की संभावना है. प्री मानसून बारिश होने की भी संभावना है. तीन जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

दिल्ली मे आज गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

दिल्ली में सोमवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम वैज्ञानिक विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम धूल भरी आंधी चलने के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

मानसून सामान्य रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 3 जून के आसपास केरल में शुरू हो सकता है. इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

आंधी चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तीन दिन आंधी चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

बिहार में मॉनसून का प्रवेश 12 जून तक

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि बिहार में मॉनसून का प्रवेश 12 जून तक हो जायेगा. बिहार में मॉनसून की सक्रियता की औपचारिक एक रिपार्ट 31 मई को आइएमडी जारी कर सकता है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने पहले बताया था कि मानसून के अपने समय से पहले आगमन करने की संभावना है लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है. ऐसे में झारखंड में यह 10 के बाद, वहीं बिहार में 18-20 जून के बाद इसके पहुंचने के आसार है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभवना व्यक्त की है. कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

2:22 PM. 31 May 21 2:22 PM. 31 May

दिल्‍ली में मिलेगी गर्मी से राहत

राजधानी दिल्‍ली के लोगों को बढ़ते तापमान से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने सोमवार से ‘हल्‍की बारिश’ या ‘गरज के साथ बारिश’ होने की भविष्‍यवाणी की है.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

उत्‍तर प्रदेश का मौसम

उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में असर दिखाने के बाद चक्रवाती तूफान यास आज से कमजोर पड़ने लगेगा. वहीं गौतमबुद्ध नगर में आगामी आज से अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी के आसार बन गए हैं. तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी करने को काम किया है. मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं. यहां पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना हैं.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में नौतपा के प्रभाव से बीते छह दिनों से प्रचंड गर्मी पड रही है. मौसम विभाग ने 2 जून तक झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

मानसून के केरल पहुंचने में हो सकती है देरी

इधर दक्षिणपश्चिम मानसून के केरल में आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. हालांकि निजी पूर्वानमुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि मानसून केरल में दस्तक दे चुका है. ‘स्काईमेट वेदर’ के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की ‘‘शुरुआत बहुत कमजोर है.” ‘स्काईमेट वेदर’ ने इससे पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून केरल में 30 मई को दस्तक देगा.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

दिल्ली में धूल भरी आंधी ने दी दस्तक

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार शाम में धूल भरी आंधी के दस्तक देने के साथ ही मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

7:30 AM. 31 May 21 7:30 AM. 31 May

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा जहां चूरू में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गया जबकि पाली में रात का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों में राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ अचानक आधीं चलने से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date : राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली (delhi weather) के लोगों को बढ़ते तापमान से अगले कुछ दिन राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. इधर बिहार और झारखंड (bihar and Jharkhand weather) में चक्रवाती तूफान ‘यास’ (cyclone yaas 2021 )का प्रभाव कम होने के बाद थोडी गर्मी बढ गई है. राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. दक्षिणपश्चिम मानसून के केरल में आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है. मौसम से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >