Weather Forecast: अगले 3-4 दिनों में देश के इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. जबकि उत्तर-पूर्वी मानसून से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें झारखंड, बिहार और यूपी समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

Live Updates
11:00 PM. 30 Oct 22 11:00 PM. 30 Oct

अगले 3-4 दिनों में देश के इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने अगले तीन-चार दिनों में देश के कई राज्यों में गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. बताया जा रहा है कि कि पूर्वोत्तर मानसून की वजह से 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना है.

11:00 PM. 30 Oct 22 11:00 PM. 30 Oct

हरियाणा में आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान में होगी बढ़ोतरी

हरियाणा में आगामी पांच दिनों में रात्रि के तापमान में गिरावट और दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम में परिवर्तन की अभी कोई बड़ी स्थिति दिखाई नहीं दे रही है. लेकिन, नवंबर के प्रथम सप्ताह में उम्मीद है कि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाए.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

केरल में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज से केरल में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू हो गई है.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, एक्यूआई दर्ज की गयी 367

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बहुत खराब श्रेणी में रही और हवा की रफ्तार धीमी होने व विशेष रूप से पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि से इसके गंभीर होने का अनुमान है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 367 रहा. शनिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 397 दर्ज किया गया था.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

इन राज्यों में ठंड, बर्फबारी से बढ़ सकती है परेशानी

देश के कुछ राज्यों में खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड, बर्फबारी और बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

31 अक्टूबर और 1 नवंबर को इन जगहों पर हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

इन राज्यों में बढ़ने लगी है ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है.

2:03 PM. 30 Oct 22 2:03 PM. 30 Oct

देश इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. तमिलनाडु में हर साल औसतम 914 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसमें से लगभग 48 प्रतिशत बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान दर्ज की जाती है.

7:46 AM. 30 Oct 22 7:46 AM. 30 Oct

उत्तर-पूर्वी मॉनसून से इन राज्यों में भारी बारिश

उत्तर-पूर्वी मानसून ने पिछले दिनों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है. जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. जबकि उत्तर-पूर्वी मानसून से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें झारखंड, बिहार और यूपी समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >