Weather Forecast Update : महाशिवरात्रि के दिन यहां होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी, जानिए यूपी-झारखंड-बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में मार्च की शुरुआत से ही मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा है. अधिकतर क्षेत्रों में तापमान (Weather) में बढ़ोतरी नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (10 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:53 AM. 11 Mar 21 10:23 PM. 10 Mar

राजस्थान के इन जिलों में फिर हो सकती बारिश और ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है. 11 और 12 मार्च को कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मेघ-गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है.

3:53 AM. 11 Mar 21 10:23 PM. 10 Mar

बिहार के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान ने कहा है कि बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बादलों के गरजने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. इसके साथ ही 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. बुधवार देर शाम यहां मौसम में बदलाव के आसार हैं. ऐसे में यहां के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है.

3:53 AM. 11 Mar 21 10:23 PM. 10 Mar

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधनी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला और इंद्रापुरम में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की खबर हैं. इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि बूंदा बांदी हो सकती है. दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में भी बूंदा बांदी होने की सूचना है.

3:53 AM. 11 Mar 21 10:23 PM. 10 Mar

मध्य झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अनुमान

मध्य झारखंड में आकाश में बादल छाये नजर आ रहे हैं. नौ को इन इलाकों में गर्जन वाले बादल दिख सकते हैं. 10 और 11 मार्च को इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

7:56 PM. 10 Mar 21 2:26 PM. 10 Mar

सूरज के तेवर थोड़े ढीले

बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिख रहा है. पूर्वी हवा के कारण सूबे के कई हिस्सों में सूरज के तेवर थोड़े ढीले नजर आ रहे हैं. राजधानी पटना सहित कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

7:56 PM. 10 Mar 21 2:26 PM. 10 Mar

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में मार्च की शुरुआत से ही मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा है. अधिकतर क्षेत्रों में तापमान (Weather) में बढ़ोतरी नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (10 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >