Weather Forecast : निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल और झारखंड शिफ्ट, जानें देश के किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast Today LIVE : राजधानी दिल्ली (delhi weather) में आज तड़के ही बारिश शुरू हो गई जिससे सुबह का मौसम और भी सुहाना हो गया. इधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व गुजरात के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश(rain) की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से झारखंड(jharkhand weather) में मानसून सक्रिय है. बिहार (bihar rain ,flood) में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग परेशान हैं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
10:50 PM. 19 Aug 20 5:20 PM. 19 Aug

उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में कुछ ऐसा है हाल

पिछले दो दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की तपिश से आमजन को मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश ने राहत पहुंचाई. बारिश से दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। उमस भरी गर्मी से परेशान आमजन को झमाझम बारिश से राहत मिली है. ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है. बच्चे और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया. सम्‍भल के अलावा, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा में भी बारिश हुई। मुरादाबाद शहर में बारिश से सीवर लाइन ही धंस गई. इसकी चपेट में एक कार भी आ गई.

10:50 PM. 19 Aug 20 5:20 PM. 19 Aug

जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल

देहरादून में सुबह घने बादलों और हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू. शहर के प्रमुख इलाकों में तेज बारिश. कई मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ. मौसम विभाग ने दून में आज के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, मसूरी में भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून हाईवे कोल्हूखेत के समीप पानी वाले बैंड पर यातायात के लिए बंद है.

7:19 PM. 19 Aug 20 1:49 PM. 19 Aug

मुम्बई में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुम्बई केन्द्र के उपमहानिदेशक के. एस. होसालिकर ने बताया कि मुम्बई और पड़ोसी जिले ठाणे में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है, इसी वक्त गणेश उत्सव की शुरुआत होगी

7:19 PM. 19 Aug 20 1:49 PM. 19 Aug

निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की तरफ शिफ्ट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बिहार की जगह छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की तरफ शिफ्ट होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाली हवाएं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र सीवान, छपरा, गोपालगंज से होते हुए झारखंड की तरफ निकल रही हैं.

7:19 PM. 19 Aug 20 1:49 PM. 19 Aug

गुरुवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी रहेगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज दिन में और बारिश होने की संभावना है. विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार तक मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से भी इलाके में आर्द्रता बनी हुई है.

7:19 PM. 19 Aug 20 1:49 PM. 19 Aug

दिल्ली में भारी बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली,इससे शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE : राजधानी दिल्ली (delhi weather) में आज तड़के ही बारिश शुरू हो गई जिससे सुबह का मौसम और भी सुहाना हो गया. इधर, मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों व गुजरात के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश(rain) की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से झारखंड(jharkhand weather) में मानसून सक्रिय है. बिहार (bihar rain ,flood) में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग परेशान हैं, इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >