Weather Forecast Update : उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश और बर्फबारी, जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (17 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:56 AM. 18 Mar 213:56 AM. 18 Mar
मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना
अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इसी के साथ यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश के विदर्भ में 17 से 20 मार्च और छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है. स्काईमेट के अनुसार, ओलावृष्टि के साथ लंबे समय तक गरज के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 18 मार्च से 22 मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं.
3:56 AM. 18 Mar 213:56 AM. 18 Mar
जानिए हरियाणा में 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. इस माह में कई बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं, लेकिन अधिक बरसात नहीं हुई है. इस समय यदि बरसात होती भी है तो फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है.
3:56 AM. 18 Mar 213:56 AM. 18 Mar
राजस्थान में बारिश की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट में मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
7:38 PM. 17 Mar 217:38 PM. 17 Mar
प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना
देश के विभिन्न राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. उत्तर से लेकर मध्य, दक्षिण और पूर्वी भारत तक बारिश होगी.
7:38 PM. 17 Mar 217:38 PM. 17 Mar
दिल्ली में बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 से 19 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
17 मार्च की शाम से पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
तेज बारिश व बर्फबारी के आसार
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 और 18 मार्च को तेज बारिश व बर्फबारी के आसार हैं.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
बिहार का मौसम
राजधानी पटना सहित पूरे बिहार का आसमान पूरी तरीके से साफ नजर आ रहा है. आसमान में तेज धूप के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पटना समेत सूबे के पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा है. अधिकतम तापमान सामान्य के पास या फिर कम रहा. जबकि न्यूनतम तापमान कई जगहों पर सामान्य के ऊपर बना हुआ है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव नजर आ रहा है. 18 मार्च को फिर पश्चिम विक्षोभ असर दिखा प्रदेश में दिखने के आसार हैं. इसके असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 को प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
बारिश के आसार
आज पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इस अवधि के दौरान मध्य भारत से दक्षिण भारत तक प्री-मॉनसून दर्ज किया जाएगा. स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास नजर आ रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 और 18 मार्च को तेज बारिश व बर्फबारी होगी. 18 मार्च को देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश और तूफान के आसार है.
5:25 PM. 17 Mar 215:25 PM. 17 Mar
तेज बारिश होने के आसार
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तेज बारिश होने के आसार हैं. इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर है.
12:53 PM. 17 Mar 2112:53 PM. 17 Mar
18 मार्च तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा
झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 19 और 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. 18 मार्च तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा. 19 से आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. रांची सहित कहीं-कहीं गर्जन के साथ और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. अगले दो -तीन दिनों में दिन और रात के तापमा�� में तीन से पांच डिग्री सेसि तक वृद्धि हो सकती है.
12:53 PM. 17 Mar 2112:53 PM. 17 Mar
दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से छाए रहे बादल
राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
Weather Today: कहीं मौसम हुआ सुहाना तो कहीं तेज धूप ,देखें विभिन्न राज्यों में क्या है मौसम का हाल
12:53 PM. 17 Mar 2112:53 PM. 17 Mar
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आम तौर पर मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 34.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसने 18 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग ने कहा है कि 19 मार्च को राज्य के अलग अलग जगहों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (17 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…