Weather Forecast Update : देश के इन हिस्सों में होगी बारिश, जानें बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा था लेकिन मार्च का दूसरा (North India Weather) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) के कारण बारिश हुई और मौसम एक बार फिर ठंडा (Cold) हो गया. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (14 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
10:26 PM. 14 Mar 2110:26 PM. 14 Mar
देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के कई अहम राज्यों और क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्य में कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
10:26 PM. 14 Mar 2110:26 PM. 14 Mar
देश के कई हिस्सों में बदला मौसम का मिजाज
देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तापमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
10:26 PM. 14 Mar 2110:26 PM. 14 Mar
अमेरिका : डेनवर में भीषण बर्फीले तूफान के कारण 2000 से अधिक उड़ानें रद्द
अमेरिका के कोलोराडो राज्य की राजधानी डेनवर में भीषण बर्फीले तूफान के कारण दो हजार से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शीत तूफान की चेतावनी जारी की और कहा कि शनिवार दोपहर से शनिवार रात तक डेनवर में 18 से 24 इंच बर्फबारी होने और शिलाखंड गिरने की आशंका है. इसके अलावा फ्रंट रेंज तलहटी के कुछ इलाकों में 30 इंच तक बर्फबारी होने की आशंका है.
2:20 PM. 14 Mar 212:20 PM. 14 Mar
मौसम ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए
मौसम परिवर्तन के बाद अब फिर से मौसम ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. हरियाणा में रविवार को सुबह धूप खिली तो फिर से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम झारखंड का मौसम साफ रहेगा. इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. राजधानी का शनिवार को न्यूनतम तापमान डिग्री सेसि 16.5 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. राजधानी में शनिवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन हुई बारिश और खुशनुमा मौसम के बाद मार्च के महीने में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
पश्चिमी विक्षोभ का असर
झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा. रविवार से इसका असर खत्म होने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. सबसे अधिक 45 मिमी बारिश चतरा में दर्ज की गयी. वहीं, राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 20 मिमी बारिश हुई.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
यहां होगी बारिश
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर भी हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.पहाड़ों में बारिश की गतिविधियां रविवार से फिर से बढ़ जाएंगी और पहाड़ों पर बारिश का मौसम 17 मार्च तक सक्रिय रहेगा. 16 और 17 मार्च को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है और इस अवधि के दौरान मध्य भारत से दक्षिण भारत तक प्री-मॉनसून देखा जा सकता है.
11:53 AM. 14 Mar 2111:53 AM. 14 Mar
झारखंड में बारिश
रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अब्दुल वदूद व केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार 14 व 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 16 मार्च से एक बार फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना है. जिससे झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
7:26 AM. 14 Mar 217:26 AM. 14 Mar
मध्य प्रदेश में पड़े ओले
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बौछारें पड़ीं और प्रदेश के 11 जिलों में गरज के साथ ओले गिरे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है. शनिवार को दिन के अंत तक मौसम ठीक होना शुरू हो गया. पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती दबाव से मौसम में यह बदलाव हुआ.
7:26 AM. 14 Mar 217:26 AM. 14 Mar
उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बौछार
उत्तर प्रदेश में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी हवायें भी चलीं. इसके अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि इलाहाबाद में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
7:26 AM. 14 Mar 217:26 AM. 14 Mar
राजस्थान के कोटा में बारिश, ओले से दर्जनों गांवों में फसलें बर्बाद
जिले के कंवास और रामगंजमंडी तहसीलों में बेमौसम बारिश और ओले पड़ने से दर्जनों गांवों में फसलों को बहुत नुकसान हुआ है. एसडीएम संगोड राजेश डागा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम 20-25 मिनट तक हुई तेज बारिश और ओले से गेंहू, चना, धनिया और लहसुन के फसलों को नुकसान पहुंचा है.
7:26 AM. 14 Mar 217:26 AM. 14 Mar
दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस वर्ष इस समय के लिए सामान्य है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
7:26 AM. 14 Mar 217:26 AM. 14 Mar
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा था लेकिन मार्च का दूसरा (North India Weather) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) के कारण बारिश हुई और मौसम एक बार फिर ठंडा (Cold) हो गया. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (14 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…