Weather Forecast Update : पहाड़ी राज्यों बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी की दस्तक, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्‍ट राज्‍यों में तेज बारिश होने के आसार हैं. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (20 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

3:50 AM. 20 Mar 21 3:50 AM. 20 Mar

पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में 22-23 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 22 से 23 मार्च तक भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है. जबकि, मैदानी इलाकों में 21 से 24 मार्च तक हल्की वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के दौरान देश में लू चलने की कोई आशंका नहीं है. विभाग के अनुसार, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में व्यापक वर्षा का अनुमान है और 21-24 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 23-24 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में 21 मार्च तक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है.

3:50 AM. 20 Mar 21 3:50 AM. 20 Mar

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 303 रहा. एक्यूआई 201 से 300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401-500 के बीच गंभीर माना जाता है. वहीं, 500 से ज्यादा एक्यूआई गंभीर से ऊपर की श्रेणी में आता है.

3:50 AM. 20 Mar 21 3:50 AM. 20 Mar

दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना

दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है क्योंकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. आईएमडी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और दिन में हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था और इस मौसम में दर्ज तापमान में से अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

दिल्ली में गर्मी की दस्तक, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में गर्मी दस्तक देने लगी है क्योंकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और दिन में हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

बिहार का मौसम 

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के अधिकतम तापमान में वृद्धि नजर आ रही है. राज्य के अधिकतर भागों में पिछले एक सप्ताह से पछुआ हवा चल रही है. वहीं अचानक से पछुआ की गति में तेजी आ गई है. अगले दो दिनों में सूबे के दक्षिणी मध्य भागों के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने के भी आसार जताये गये हैं.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 19 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा

उत्तर प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि 19 मार्च को राज्य के अलग अलग जगहों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

झारखंड का मौसम

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. 20 मार्च से मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम एक बार फिर करवट लेगा. इससे राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

दिल्ली में बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है.

7:51 PM. 19 Mar 21 7:51 PM. 19 Mar

बिहार का मौसम

बिहार कि राजधानी पटना समेत सूबे में अधिकतम तापमान में वृद्धि नजर आ रही है. गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्यतः 31.8 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री अधिक 34 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 18 डिग्री सेल्यिस पर रहा. पूरे सूबे में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं.

12:50 PM. 19 Mar 21 12:50 PM. 19 Mar

राजस्थान में मौसम बदलने से किसानों की बढ़ी चिंता

एक नये विक्षोभ से राजस्थान के अनेक हिस्सों में गुरुवार को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली और मौसम अचानक बदल गया. मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि एक नया विक्षोभ शुरू होने से राज्य में मौसम बदल गया है. गुरुवार को दिन में राज्य के जैसलमेर, अलवर व कोटा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि शाम को राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलीं.

12:50 PM. 19 Mar 21 12:50 PM. 19 Mar

मेघगर्जन के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार एक नये पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्यों में प्रभावी हो रहा है. इसके असर से राजस्थान में 19 से 20 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. केंद्र के अनुसार आगामी दो दिन यानी 19-20 मार्च को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से सबसे अधिक चिंता राज्य के किसानों को हो रही है जिनकी सरसों, गेहूं व चने की फसल पकने के कगार पर है.

12:50 PM. 19 Mar 21 12:50 PM. 19 Mar

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है. आगामी पांच दिनों में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में तापमान बढ़ने की कोई संभावना नह���ं है.

12:50 PM. 19 Mar 21 12:50 PM. 19 Mar

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव नजर आ रहा है. फिर पश्चिम विक्षोभ असर दिखा प्रदेश में दिखने के आसार हैं. इसके असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 को प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्‍ट राज्‍यों में तेज बारिश होने के आसार हैं. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (20 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >