Weather Forecast: बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, जानें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. दिल्ली में रविवार को आकाश साफ नजर आएगा. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम रविवार को साफ रहेगा. यहां सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा जबकि मंगलवार से बादलों का आना जाना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत

झारखंड के कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया. इस बीच मौसम ने कुछ रविवार को राहत दी है. राजधानी रांची सहित कुछ जिलों में आज तड़के हल्की बारिश देखने को मिली जिसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट आई है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने मौसम को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर झारखंड में भी नजर आएगा. अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात भी होगा जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान

स्काइमेट वेदर के अनुसार, रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कहीं कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के साथ साथ विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.


Also Read : Bihar Weather : मौसम ने दी थोड़ी राहत, अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना

तेलंगाना में हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है और तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

Also Read : Jharkhand Weather Update: झारखंड का पारा 42 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां के कुछ जिलों में गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार में भभुआ, रोहतास, बांका, जमुई के साथ-साथ औरंगाबाद, गया, नवादा में हल्की बारिश के आसार हैं. इस इलाकों में मेघ गर्जन की संभावना व्यक्त की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >