Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, इन राज्यों में चलेगी लू, जानें अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast: दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. बिहार के कई इलाकों में का तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को यहां हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 6 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में 8 अप्रैल के बाद कुछ बढ़ोतरी दिखने लगेगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बिहार में गर्मी ने पैदा की परेशानी

बिहार में गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां के नौ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गुरुवार को रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि बक्सर जिले में सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शेखपुरा में 42.1 डिग्री, औरंगाबाद में 41.5 डिग्री तापमान ने लोगों को ज्यादा परेशान किया. इसके अलावा बांका में 41 डिग्री, खगड़िया में 40.8 डिग्री, गोपालगंज में 40.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. भोजपुर और सीवान की बात करें तो यहां का तापमान भी 40 डिग्री से अधिक था. विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति नजर आएगी.

राजस्थान में हल्की बारिश

राजस्थान की बात करें तो सूबे के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना भी है. विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

झारखंड का मौसम

झारखंड के जिन इलाकों में लू चल रही है वहां, शनिवार तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, 7, 8 और 9 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी. 10 अप्रैल से मौसम शुष्क हो जाएगा जिसकी वजह से तापमान बढ़ने लगेगा.

Read Also : Bihar Weather: बिहार के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार,औरंगाबाद व बक्सर में चल रही लू

इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार शुक्रवार को, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. दक्षिण भारत के राज्य केरल में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Read Also : Jharkhand Weather Today: झारखंड को Heat Wave से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >