Weather Updates: आएगा चक्रवाती तूफान! अब बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Updates: स्काइमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है. दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान बारिश और हवा चलने से वायु गुणवत्ता बेहतर नजर आ रही है. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

तमिलनाडु में चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई के अनुसार, गुरुवार को चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली के साथ तीव्र बारिश की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और कराईकल क्षेत्र के तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, अरियालुर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और रामनाथपुरम जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार 30 नवंबर को, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार गुरुवार को, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी यहां पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहर उठ सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार गुरुवार को, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं आंतरिक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी कुछ दिनों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर इस समय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र शासित प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश अथवा बर्फबारी के आसार हैं.

अंडमान सागर एवं पास की बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘स्पष्ट’ निम्न दबाव क्षेत्र नजर आया है. गुरुवार को यानी आज इसमें और तेजी आने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. दबाव क्षेत्र में तीव्र होने से दिसंबर के पहले सप्ताह में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.

बिहार में इस बार का नवंबर सात साल में सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में दो पश्चिमी विक्षोभ आते थे. इस बार एक भी नहीं आया. लिहाजा ठंडी हवाएं नहीं चल सकीं. बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का केंद्र बनने से नमी युक्त पुरवैया प्रभावी रही. पुरवैया हवा पछुआ की तुलना में गर्म अधिक होती है.

Also Read: Weather Today: आज इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान बारिश और हवा चलने से वायु गुणवत्ता बेहतर नजर आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को यानी आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >