Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है. इधर आज से छठ महापर्व शुरू हो चुका है जो चार दिनों तक चलने वाला है. कई राज्य ऐसे हैं जहां छठ के पर्व के दौरान बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम

Live Updates
1:10 PM. 28 Oct 22 1:10 PM. 28 Oct

हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत

दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत था. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 था और शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह 346 दर्ज किया गया.

1:10 PM. 28 Oct 22 1:10 PM. 28 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक आबोहवा में बने हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:16 AM. 28 Oct 22 11:16 AM. 28 Oct

महाराष्ट्र के कोयना बांध के पास भूकंप

महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोयना बांध क्षेत्र के पास शुक्रवार को सुबह 2.8 की मामूली तीव्रता का भूकंप आया. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. कोयना बांध के भूकंप विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजकर 34 मिनट पर कोयना बांध क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र कोयना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में हेलवाक गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर था.

9:57 AM. 28 Oct 22 9:57 AM. 28 Oct

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभवना है.

8:33 AM. 28 Oct 22 8:33 AM. 28 Oct

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क नजर आयेगा. 28 अक्टूबर को यानी आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है.  

7:38 AM. 28 Oct 22 7:38 AM. 28 Oct

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

7:38 AM. 28 Oct 22 7:38 AM. 28 Oct

बिहार में पांच दिनों तक मौसम शुष्क

बिहार और झारखंड में दिवाली के बाद अब रात में लोग गुलाबी ठंड महसूस करने लगे हैं. बिहार में आगे चलकर इसबार कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है और ओस संग कोहरे का दौर शुरू हो सकता है. बिहार में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. इसके बाद रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

7:38 AM. 28 Oct 22 7:38 AM. 28 Oct

तामिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 अक्टूबर को तामिलनाडु में बिजली गरजने के साथ-साथ भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में 30 अक्टूबर को ठीक-ठाक बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है. इधर आज से छठ महापर्व शुरू हो चुका है जो चार दिनों तक चलने वाला है. कई राज्य ऐसे हैं जहां छठ के पर्व के दौरान बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >