Weather Forecast: दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों बारिश, इन राज्यों में भी अलर्ट

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना है.

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. वहीं, दक्षिण गुजरात-केरल तट पर औसत स्तर पर एक ट्रफ बना हुआ है.

देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भारी बारिश की हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों में गुजरात में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा महाराष्ट्र के कई इलाकों में बरसात होगी. पंजाब हरियाणा के कई इलाकों में कल जोरदार बारिश हो सकती है.

दिल्ली में मानसून सक्रिय
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है. इसके कारण दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मानसून एक्टिव रहेगा. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के आखिर तक दिल्ली एनसीआर में नियमित रूप से बारिश होगी.

ओडिशा में भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ पर केंद्रित एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, कोंकण-गोवा समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

Also Read: बजट से नाराज विपक्ष करेगा विरोध, I.N.D.I.A की बैठक में हुआ फैसला, संसद की सीढ़ियों पर कल होगा प्रदर्शन

Budget 2024: बजट में क्या है खात, देखिये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >