Kal ka Mausam: कड़ाके की ठंड के साथ होगी दिसंबर की शुरुआत, कल से 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Kal ka Mausam: उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में सर्दी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा जमने का भी अलर्ट जारी किया है.

Kal ka Mausam: नवंबर के आखिरी दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी बढ़ गयी है. यूपी-बिहार, हरियाणा, पंजाब से लेकर बिहार और झारखंड में जोरदार सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हो सकती है. पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कई और राज्यों में तापमान गिर गया है.

कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ-साथ घना कोहरा भी छा रहा है. 10 से ज्यादा राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है. दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में घना कोहरा जमने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर बुधवार को बर्फबारी हुई थी. मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा जताया है. हिमपात के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में और इजाफा होगा.

यूपी में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में पछुआ पवन के कारण सर्दी काफी बढ़ गयी है. वहीं पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक दो दिनों में सर्दी और बढ़ेगी साथ ही कई जिलों में घना कोहरा भी जमेगा.

बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड

बिहार के कई जिलों में घना कोहरा जम रहा है. न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई और जिलों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा. हालांकि फिलहाल राजधानी पटना और दक्षिण बिहार में हल्का कोहरा रहेगा.

झारखंड में छाए रहेंगे हल्के बादल

झारखंड में सर्दी का पारा गिर रहा है. न्यूनतम तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है. आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश का अनुमान नहीं हैं. मौसम शुष्क रहेगा. रांची मौसम केंद्र का अनुमान है कि 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान में हल्के बादल रहेंगे.

Also Read: Cyclone Fengal Tracker : तबाही मचाने के लिए आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >