पहाड़ों पर बर्फबारी और तराई इलाकों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Forecast: 9 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी इलाके में एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है. इसके असर से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ सकता है.

Weather Forecast: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. साथ ही तराई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकता है. 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

तिथिक्षेत्र/राज्यमौसम की संभावना
8 व 11 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादकहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी
9 से 11 फरवरीहिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडहल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना
10 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेशगरज-चमक, बिजली, 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से जोरदार बारिश व बर्फबारी

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. जबकि, पाली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस और सिरोही एवं करौली में सात-सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

पंजाब हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. फरीदकोट और होशियारपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब के अन्य स्थानों में फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, अमृतसर में 5.7 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.4 डिग्री और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, गुरुग्राम में 8.1 डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री, हिसार में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबाला में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

पश्चिम बंगाल में फिर लौट सकती है सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है. आईएमडी के अनुसार अगले सात दिन तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के कारण उप-हिमालयी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

Also Read: अगले 48 घंटे में मौसम फिर लेगी करवट, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >