Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, एक्टिव होने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण फिर मौसम में बदलाव आ सकता है.

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन चार दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकती है. इसके कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से बारिश हो सकती है.

Rain alert

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और तल्ख होंगे. पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

Weather forecast

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दो दिनों की हल्की बारिश में ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है. दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा भी जम रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है.

Weather news cold day

राजस्थान के कई इलाकों में भी शनिवार और रविवार को बारिश का दौर रहा. कई जगहों पर सोमवार को भी हल्की बारिश हुई. लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. कई जगहों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसका खासा असर राजस्थान के मौसम में दिख सकता है. कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

Rajasthan weather

पहाड़ों में भी बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई. कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने बुधवार तक सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >