Weather Forecast: होगी बारिश या सताएगी गर्मी ? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Weather Forecast: पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत के कई हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Weather Forecast MAY 2023 : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी से अभी राहत जारी रहेगी. इस बात की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. पश्चिम-मध्य भारत में भी मई महीने के दौरान गर्मी की लहरों का अनुभव लोगों को नहीं होगा. अगला महीना उतना गर्म नहीं रहने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने इन क्षेत्रों में दिन में (अधिकतम) तापमान “सामान्य से नीचे सामान्य” रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

इन राज्यों में लगेगी थोड़ी गर्मी

वहीं दूसरी ओर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय गुजरात के अधिकांश हिस्सों में “सामान्य से ऊपर” तापमान लोगों को परेशान कर सकता है. इस बात की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. आईएमडी ने अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में थोड़ी बारिश होने की संभावना है. अगले महीने इस क्षेत्र में सामान्य या उससे ऊपर बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है.

सामान्य से कम बारिश होने की संभावना

हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत के कई हिस्सों और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. इसका मतलब है कि ये क्षेत्र न केवल थोड़े शुष्क हो सकते हैं, बल्कि अधिक गर्मी का सामना भी यहां के लोगों को करना पड़ सकता है. आईएमडी ने कहा कि देश भर में मई के दौरान औसत वर्षा सामान्य (दीर्घावधि औसत का 91-109%) रहने की संभावना है. 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर मई के दौरान देश भर में वर्षा का एलपीए लगभग 61.4 मिमी है.

Also Read: Weather Alert: झारखंड के किसानों के लिए बुरी खबर! दो दिन तक ओलावृष्टि का अलर्ट, बरतनी होंगी ये सावधानियां
गरज के साथ बारिश होने की संभावना

जहां तक तापमान की बात है, देश के अधिकांश क्षेत्र में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान लगाते हुए, आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान “देश के अधिकांश हिस्सों” में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >