Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast: देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के लिए पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है. हालांकि, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर साफ होना शुरू हो जाएगा और अगले 3 से 4 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. जाने मौसम का ताजा हाल..

Live Updates
3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

छिटपुट स्थानों पर हिमपात एवं वर्षा होने का अनुमान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट एरिया में मंगलवार को बारिश देखने को मिली. इधर शिमला में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि मनाली में 14 मिलीमीटर, हमीरपुर में छह मिलीमीटर, भरमौर और कोठी में पांच -पांच मिलीमीटर, नरकांडा में चार मिलीमीटर और सलोनी में एक मिलीमीटर वर्षा हुई. स्थानीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने तथा मध्य एवं ऊंचे पहाड़ों पर छिटपुट स्थानों पर हिमपात एवं वर्षा होने का अनुमान लगाया है.

3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

शिमला और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज के साथ बौछारें

शिमला और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर को ओलावृष्टि हुई तथा इस दौरान दृश्यता घटने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. क्षेत्र में सड़कों एवं मकानों की छतों पर ओले जमा हो गये. रास्तों पर ओलों के कारण फिसलन बढ़ गयी एवं गाड़ी चलाना खतरनाक हो गया. आसमान में काले बादल छा गये एवं बर्फीली हवा चली. गरज के साथ बौछारों और ओलावृष्टि के कारण तापमान घट गया जो पिछले कुछ दिनों से सामान्य से आठ-10 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 फरवरी के बीच नॉर्थइस्ट के राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

आईएमडी ने दी ये जानकारी

देश के कई राज्यों में तापमान अब बढ़ने लगा है. बढ़ते तापमान के कारण फरवरी के अंतिम दिनों में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. बढ़ते तापमान को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है और कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने का अनुमान है. देश के कई हिस्सों में पहले से ही इतना तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है.

3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने का अनुमान है.

3:44 AM. 22 Feb 23 10:14 PM. 21 Feb

झारखंड में 2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले दो-तीन दिन में झारखंड का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ जायेगा. इसके बाद दो दिनों तक उसमें कोई बदलाव नहीं आयेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, सिर्फ उच्चतम तापमान में वृद्धि होगी. न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही यह भी कहा है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

मुख्य बातें

Weather Forecast: देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के लिए पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है. हालांकि, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर साफ होना शुरू हो जाएगा और अगले 3 से 4 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. जाने मौसम का ताजा हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >