Weather Forecast Updates: झारखंड के इस जिले में अगले 3 घंटे में वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें बंगाल, यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज मध्य भारत में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है. इधर, उत्तर प्रदेश (Weather Forecast of east UP), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है. बिहार (Weather Forecast Bihar) में विभाग ने अगले दो दिनों तक सामान्य से कम वर्षा का अनुमान लगाया है. ऐसे में आइये जानते हैं बंगाल (Weather Forecast Bengal), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), हरियाण (Weather Forecast Hariyana) कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) समेत अन्य राज्यों का हाल.

Live Updates
8:37 PM. 14 Jul 20 8:37 PM. 14 Jul

उत्तराखंड में 12 के बाद रफ्तार पकड़ेगा मानसून

उत्तराखंड में मानसून की बारिश धीमी पड़ गई है, लेकिन पहाड़ों में दुश्वारियां बरकरार है. खासकर कुमाऊं में अब भी एक दर्जन यातायात मार्ग बाधित हैं. इधर, गढ़वाल में सभी मार्गो पर यातायात सुचारू हो गया है, लेकिन बारिश न होने के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है। इस बीच देहरादून और हरिद्वार में उमस से लोग बेहाल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अभी बुधवार और गुरुवार को भी मौसम के तेवर नरम रहेंगे. 17 जुलाई से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने के आसार हैं.

6:45 PM. 14 Jul 20 6:45 PM. 14 Jul

धनबाद डीसी ने ट्वीट के जरिए दी चेतावनी, बिजली/वज्रपात गिरने की संभावना

धनबाद के डीसी के ट्विटर पेज पर ये चेतावनी जारी कि गई है कि अगले 3 घंटे में आप के इलाके में गरज के साथ बिजली/वज्रपात गिरने की संभावना है.

6:45 PM. 14 Jul 20 6:45 PM. 14 Jul

उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक होगी बारिश

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि निम्न वायुदाब क्षेत्र की जो पट्टी पहले नेपाल के पास बनी हुई थी, वह नीचे सरक गई है. अब वह अमृतसर से निकलकर बरेली, आजमगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसके अलावा एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र पूर्वी बिहार के ऊपरी हवा में बन गया है। यह परिस्थितियां अगले दो दिन तक बारिश की वजह बनी रहेंगी.

6:24 PM. 14 Jul 20 6:24 PM. 14 Jul

कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

4:18 PM. 14 Jul 20 4:18 PM. 14 Jul

बिहार से बारिश से भारी तबाही, स्कूल बिल्डिंग कोसी नदी में बह गया

भारी बारिश का असर बिहार औऱ यूपी में दिखाई दे रहा है. बिहार में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है. भागलपुर जिले के नवगछिया में एक स्कूल बिल्डिंग कोसी नदी में बह गया. वहीं लगातार हो रही भारी बारिश के बाद यूपी के प्रयागराज में जलभराव हो गया है. कई जगहों पर तो घरों में पानी घुस गया है.

4:18 PM. 14 Jul 20 4:18 PM. 14 Jul

प्रयागराज में बारिश से घर में घुसा पानी

शहर के कई माेहल्‍लों में जलभराव हो गया। गलियों और सडकों पर घुटने तक पानी भर गया. नाले-नालियां और सीवर लाइनें ठीक से साफ न होने से भोर में झमाझम बारिश होने से ओवरफ्लो हो गईं. इससे सड़कें और गलियां तो लबालब हो गईं. घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों की गृहस्थी और दुकान के सामान भीगने से बर्बाद हो गए.

4:18 PM. 14 Jul 20 4:18 PM. 14 Jul

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हो रही है बारिश

मानसूनी बारिश का सिलसिला गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक का जारी है. सोमवार की देर रात से गरज-चमक के बीच जो बारिश शुरू हुई, वह मंगलवार की सुबह 10 बजे तक चली. आसमान में बादल अभी भी छाए हुए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग के पैमाने पर 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश का यह आंकड़ा मध्यम बारिश के दायरे में आता है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

प्रयागराज में जल जमाव आसपास के घरों में घूसा पानी

लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के कुछ हिस्सों में जल जमाव हो गया है. साथ ही साथ आसपास के घरों में पानी घूस गया है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

उत्तर भारत में आज का मौसम (North-India Weather)

यूपी के पश्चिमी और मध्य हिस्से में अगले 48 घंटे तक गरज-चमक के साथ भारीश की संभावना है. जबकि, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के पश्चिमी भाग में आज मौसम शुष्क व गर्म रहने के आसार है. दिल्लीवासियों का गर्मी और उमस पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों इलाकों में आज मौसम सुहावना बने रहने के आसार है. जबकि, मैदानी भागों दोपहर का मौसम उमस भरा रहने की संभावना है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

उत्तराखंड में कमजोर हुआ मानसून (Uttrakhand Weather)

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर कमजोर नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में साफ रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह जिले के कुछ स्थानों में आज भी बारिश के आसार है.

आपको बता दें कि दक्षिण पश्चिमी मानसून यहां कमजोर पड़ गया है. यही कारण है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य में भारी बारिश के आसार नहीं दिख रहे है. हालांकि, अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

झारखंड के इन जिलों अगले दो-तीन घंटे में वज्रपात के साथ होगी बारिश

झारखंड के गढ़वा तथा पलामू केकुछ हिस्सों में अगले दो-तीन घंटों में हल्के दर्जे की मेघ-गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश के आसार भी नजर आ रहे है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

झारखंड में 15 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश (Jharkhand Weather)

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 15 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. जबकि, 16 जुलाई से वापस मानसून के कमजोर होने की संभावना है. विभाग की मानें तो बुधवार तक अधिकतर जिलों में भारी बारिश के आसार है. इस दौरान वज्रपात की भी प्रबल संभावना नजर आ रही है. सोमवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाये रहे और रूक-रूक कर भारी वर्षा हुई. आज भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाये हुए है और मध्यम से तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

बिहार के नौ जिलों में अलर्ट (Bihar Weather)

बिहार में नेपाल से सटे जिलों में बाढ़ का खतरा अभी भी मंडरा रहा है. कई नदियों का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर है. इधर, मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिले में आज के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास, कैमूर, अररिया, मधुबनी, किशनगंज व औरंगाबाद में आज भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात के प्रबल आसार नजर आ रहे है. इधर, राजधानी पटना बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है.

2:47 PM. 14 Jul 20 2:47 PM. 14 Jul

देश में आज का मौसम (India weather)

मानसून में बदलाव हुआ है, जिस कारण आज मध्य भारत के भाग में बारिश गतिविधि बढ़ने का अनुमान है. इस दौरान भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश अच्छी बारिश के आसार है. इसके अलावा महाराष्ट्र और मुंबई के भी अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार हैं. आपको बता दें कि मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब में अमृतसर, हरियाणा में करनाल, उत्तर प्रदेश में बरेली, आजमगढ़ से होते हुए झारखंड तथा पश्चिम बंगाल और बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुकी है. झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय आ रहा है. इधर, मौसम विभाग ने बिहार में दो-तीन दिनों तक तेज बारिश नहीं होने के आसार लगाए है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज मध्य भारत में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है. इधर, उत्तर प्रदेश (Weather Forecast of east UP), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में एक बार फिर मानसून सक्रिय नजर आ रहा है. बिहार (Weather Forecast Bihar) में विभाग ने अगले दो दिनों तक सामान्य से कम वर्षा का अनुमान लगाया है. ऐसे में आइये जानते हैं बंगाल (Weather Forecast Bengal), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), हरियाण (Weather Forecast Hariyana) कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) समेत अन्य राज्यों का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >