Weather Forecast: गर्मी का कहर शुरू, जानें आपके इलाके में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है. निचले स्तरों पर केरल से लेकर विदर्भ तक एक निम्न दबाव की रेखा आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा से होकर गुजर रही है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. इनका असर मौसम पर पड़ेगा. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Live Updates
3:13 AM. 12 Apr 23 9:43 PM. 11 Apr

बर्फ, धूप का आनंद लेने कश्मीर में पर्यटकों की भारी भीड़

देश के अन्य हिस्सों में गर्मी के बीच केंद्र शासित प्रदेश बर्फ से ढके पहाड़ों और तेज धूप का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे हैं.

3:13 AM. 12 Apr 23 9:43 PM. 11 Apr

सामान्य बारिश की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है. विभाग ने हालांकि कहा कि मॉनसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है, लेकिन सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी गोलार्द्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है. यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर है. कृषि क्षेत्र फसलों की पैदावार के लिए मुख्य रूप से मॉनसून की बारिश पर ही निर्भर रहता है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया, भारत में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है. (भाषा)

7:35 PM. 11 Apr 23 2:05 PM. 11 Apr

अल निनो को लेकर क्या कहा मौसम विभाग ने

आईएमडी की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार, अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है. जितने साल भी अल निनो सक्रिय रहा है, वे मानसून के लिहाज़ से बुरे वर्ष नहीं थे. सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां दक्षिण पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान विकसित हो सकती हैं.

7:35 PM. 11 Apr 23 2:05 PM. 11 Apr

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य वर्षा

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य वर्षा होगी. दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश हो सकती है. आईएमडी की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार, प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है.

7:35 PM. 11 Apr 23 2:05 PM. 11 Apr

मानसून के दौरान भारत में होगी सामान्य वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है.

7:35 PM. 11 Apr 23 2:05 PM. 11 Apr

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची का तापमान तीन-चार दिनों के अंदर ही 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मालूम हो कि अभी राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान अभी से ही 40 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है. निचले स्तरों पर केरल से लेकर विदर्भ तक एक निम्न दबाव की रेखा आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा से होकर गुजर रही है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. इनका असर मौसम पर पड़ेगा. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >