Weather Forecast Updates: झारखंड में कल से होगी झमाझम बारिश, आज गुजरात, राजस्थान समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली, बिहार, यूपी का हाल
Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में अगले 24 घंटे के दौरान फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) समेत अन्य हिस्सों में भी इस दौरान वर्षा होगी. जबकि, मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) समेत अन्य हिस्सों में मानसून कमजोर हो जायेगा. वहीं, गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में आज भी अच्छी बारिश संभव है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP) समेत अन्य राज्यों का हाल..
Weather Forecast Updates: झारखंड में कल से होगी झमाझम बारिश, आज गुजरात, राजस्थान समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली, बिहार, यूपी का हाल
Live Updates
10:51 PM. 31 Aug 205:21 PM. 31 Aug
झारखंड के इस हिस्से में बादल गरजने के साथ होगी बारिश
एक से चार सितंबर राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान है. एक को एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं. दो व तीन को ज्यादातर स्थानों पर बारिश होगी. दो को उत्तर पूर्वी जिलों के कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. एक से चार सितंबर तक बादल गरजने व बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय के नजदीक से गुजरने वाले बादलों के इस ओर आने से मौसम का मिजाज बदल सकता है.
10:06 PM. 31 Aug 204:36 PM. 31 Aug
पहाड़ों में जानलेवा साबित हो रहा भूस्खलन
उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का मिजाज भले ही नरम हो, लेकिन दो सितंबर से बारिश में तेजी आने की संभावना है. इस बीच भूस्खलन से सड़कों के बाधित होने का क्रम बना हुआ है. वहीं पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई.
9:15 PM. 31 Aug 203:45 PM. 31 Aug
पटना में अगस्त में हुई हल्की और मध्यम वर्षा
दक्षिण-पश्चिम मानसून के कमजोर पड़ने से राज्य के कई स्थानों का मौसम शुष्क हो गया है. पटना सहित कुछ जिलों में हल्के बादल है. जिसके कारण धूप-छांव की लुकाछुपी चल रही है। इसकी वजह से राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हो रही. इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है. राज्य में जून व जुलाई में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त में हल्की और मध्यम वर्षा हुई है. राज्य में जून माह में 82 फीसद व जुलाई में 27 फीसद सामान्य से अधिक बारिश हुई। जबकि अगस्त में सामान्य से 25 फीसद कम बारिश हुई है.
7:14 PM. 31 Aug 201:44 PM. 31 Aug
राजस्थान के जैसलमेर में पानी-पानी
राजस्थान के जैसलमेर में लगातार हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. जिले के चुंडी गणेश मंदिर में पानी भर गया है. देखें वीडियो में…
7:14 PM. 31 Aug 201:44 PM. 31 Aug
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से जलभराव
जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में भारी बारिश हुई है. बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला. आप भी देखें तस्वीरों में..
7:14 PM. 31 Aug 201:44 PM. 31 Aug
पूर्वोत्तर भारत का मौसम (East India Weather Forecast)
बारिश का नया स्पेल पूरब में शुरू होने वाला है. जिसका सीधा असर अगले 24 घंटे के बाद बिहार, झारखंड और बंगाल में देखने को मिल सकता है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून ट्रफ पहुंचने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत के असल, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम व त्रिपुरा में कहीं-कहीं पर हल्की से भारी वर्षा तक दर्ज की जा सकती है. यही नहीं सिक्कीम और बंगाल में बारिश के आसार है. जबकि, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा वर्षा होगी.
मुख्य बातें