Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोप के कारण आये मौसम में बदलाव का असर कई राज्यों में अब काफी कम हो गया है. हालांकि कुछ इलाकों में अब भी बारिश होने का अनुमान है. स्काईमेट वेटर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 24 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है.

Live Updates
3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना शुक्रवार को नजर आ रही है.

3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी

स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो सकती है.

3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

यहां हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार 24 से 26 मार्च के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश हो सकती है.

3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. IMD ने 24 मार्च को उत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है. जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिले भी शामिल है. वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकता है.

3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

यहां गरज के साथ ओलावृष्टि संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. 24 और 25 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि संभव है.

3:51 AM. 24 Mar 23 10:21 PM. 23 Mar

ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में भी 23 और 24 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोप के कारण आये मौसम में बदलाव का असर कई राज्यों में अब काफी कम हो गया है. हालांकि कुछ इलाकों में अब भी बारिश होने का अनुमान है. स्काईमेट वेटर की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 24 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >