Weather Today: दिल्ली में बारिश, अलर्ट जारी, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today : पहाड़ों से लेकर मौदानों तक बारिश और बर्फबारी हो रही है. पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश की फुहार से मौसम खुशनुमा हो गया है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओले गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है. मौसम के पूरे अपटेड के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव

स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वी राजस्थान, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है.

2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

दिल्ली में तेज बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश सोमवार को देखने को मिली. दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया है.

2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

यहां होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी बौछारे की संभावना है. हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.

2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

बिगड़ते मौसम का फ्लाइट्स पर असर, दिल्ली की ओर आने वाली 10 उड़ानें डायवर्ट

बिगड़ते मौसम का फ्लाइट्स पर असर दिख रहा है. दिल्ली की ओर आने वाली 10 उड़ानें डायवर्ट की गयीं हैं. सात विमानों को जयपुर जबकि 3 विमानों को लखनऊ भेजा गया है.

2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार की सुबह तापमान 20°C रहेगी. यदि आप हवा, नमी और अन्य मौसम स्थितियों को ध्यान में रखें तो तापमान 20°C तक महसूस करेंगे. वहीं इस दिन लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं है. हवा की रफ्तार 12 किमी रहेगी.

2:56 AM. 21 Mar 23 9:26 PM. 20 Mar

राजस्थान में अभी और होगी बारिश

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के इलाकों में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा जबकि मंगलवार और बुधवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. प्रदेश में गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभागों में एक दो दिन बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी.

मुख्य बातें

Weather Update Today : पहाड़ों से लेकर मौदानों तक बारिश और बर्फबारी हो रही है. पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश की फुहार से मौसम खुशनुमा हो गया है. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओले गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है. मौसम के पूरे अपटेड के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >