Weather Forecast : दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, जानें बिहार, झारखंड समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है जिससे तीज मार्केट प्रभावित होने की संभावना है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में बिते रात से ही तेज वर्षा जारी है. इस दौरान मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने यहां अगले 24 घंटे मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जतायी है. इधर, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), हरियाणा (Weather Forecast Hariyana), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) समेत अन्य हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार है. आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल..

Live Updates
1:38 AM. 21 Aug 20 8:08 PM. 20 Aug

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बाढ़ का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है. राज्य के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता अशोक जैन के मुताबिक, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि जिले की पांच बाढ़ चौकियां रामराज, देवल, लालपुर, चुहापुर और रेहड़वा गांव में हैं.

12:44 AM. 21 Aug 20 7:14 PM. 20 Aug

दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और आसपास के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होनी की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अमरोहा, मुरादाबाद, चांदपुर, हस्तिनापुर, खतोली, झांगीराबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होनी की संभावना जतायी है.

12:09 AM. 21 Aug 20 6:39 PM. 20 Aug

पटना में कुछ ऐसा है मौसम

राजधानी पटना में गुरुवार को सुबह से ही धूप-छांव के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है. सुबह नौ बजे के बाद से आकाश में हल्के बादल छाए रहने के कारण भादो की चुभन भरी तीखी धूप से राहत है. रुक-रुककर करीब 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा सुकून देने वाली है. इससे बारिश होने का भ्रम हो सकता है मगर इससे बारिश नहीं होनेवाली है.

12:09 AM. 21 Aug 20 6:39 PM. 20 Aug

झारखंड में अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

बुधवार को आधी रात के बाद से रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. गुरुवार सुबह से ही पूरे राज्‍य में जगह-जगह लगातार बारिश हो रही है. रांची, धनबाद और कई इलाकों में झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है. रांची समेत आसपास के इलाके में हो रही बारिश से आमलोगों को रोजमर्रा के काम के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही तेज हवा और बारिश से शहर में बिजली व्यवस्था भी ठप हो गयी है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी.

10:17 PM. 20 Aug 20 4:47 PM. 20 Aug

उत्‍तराखंड के नौ जिलों में आज भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की आशंका है. विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है.

10:17 PM. 20 Aug 20 4:47 PM. 20 Aug

पारा चढ़ा तो उमस ने किया बेहाल

बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों को पूरे दिन उमस ने बेहाल किया, सुबह आसमान में बादल तो छाए लेकिन निराश करके उड़ गए। बारिश न होने से तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबतर रहे. भीषण उमस में कूलर और पंखे भी राहत देने नाकाम साबित हुए। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान भी बढ़ गया. हालांकि मौसम विभाग अभी बारिश की संभावना जता रहा है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सक्रिय नजर आ रहा है जिससे तीज मार्केट प्रभावित होने की संभावना है. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में बिते रात से ही तेज वर्षा जारी है. इस दौरान मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने यहां अगले 24 घंटे मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जतायी है. इधर, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), हरियाणा (Weather Forecast Hariyana), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के अलावा मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) समेत अन्य हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार है. आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >