Weather Forecast Updates : बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत , जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : देश के अधिकतर हिस्सों में आज मानसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Bihar Weather), पश्चिम बंगाल (Bengal Weather), सिक्किम (Sikkim Weather), दिल्ली (Delhi Weather), हरियाणा (Hariyana Weather), पंजाब (Punjab Weather), पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP Weather), (Madhya Pradesh Weather), महाराष्ट्र (Maharasthra Weather), कर्नाटक (Karnataka Weather) व केरल (Kerala Weather) समेत अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम.

Live Updates
7:50 PM. 19 Jul 20 7:50 PM. 19 Jul

दिल्ली की बारिश के कारण हो रही है परेशानी

राष्ट्रीय राजधाानी में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और यातायात बाधित हो गया है. मिंटो रोड अंडरपास में जलभराव हो गया है. इस बीच, दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि जलभराव के कारण मिंटो रोड अंडरपास में एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंस गए.

7:50 PM. 19 Jul 20 7:50 PM. 19 Jul

बिहार के पूर्णिया में वज्रपात से तीन लोगों की मौत

पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को मौसम में बदलाव दिख रहा है. राजधानी सहित कई जगह आंधी व बारिश का माहौल है. इस बीच मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्‍सर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, मधेपुरा सहरसा, सिवान, गोपालगंज व सारण आदि कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ापट्टी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

7:50 PM. 19 Jul 20 7:50 PM. 19 Jul

झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है. लेकिन अब हिमालय के आसपास से गुजर रहे बादलों ने धनबाद व आसपास को घेर लिया है. बिहार होकर आनेवाले बादलों से यहां बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 20 व 21 जुलाई को भी बारिश हो सकती है.

7:50 PM. 19 Jul 20 7:50 PM. 19 Jul

बिहार में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी

बिहार में एक बार फिर मौासम करवट ले रहा है. पटना समेत पूरे प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव दिख रहा है. राजधानी में आंधी व बारिश का माहौल है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. रविवार को अभी तक पटना, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा व बेगूसराय में वज्रपात से आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव

आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी वर्षा के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिली है. तस्वीरों में देखें सेक्टर-19, नोएडा का दृश्य.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

झारखंड के दो जिले में वज्रपात के साथ भारी बारिश

झारखंड के हजारीबाग तथा गिरीडीह जिलों में अगले दो-तीन घंटों में हल्के दर्जे का मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

हरियाणा में आज का मौसम (Hariyana Weather)

हरियाणा में रविवार रात से तीन दिन तक लगातार झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसे लेकर पड़ोसी राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूरे उत्तरी भारत में ढीले चल रहे मानसून ने अब रफ्तार पकड ली है. यहां 19 से 21 जुलाई तक पश्चिमी विक्षोभ है. यही कारण है कि इन क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश की संभावना है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

पंजाब का मौसम (Punjab Weather)

पंजाब में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी को मानसून की बारिश ने शनिवार को धो डाला है. लुधियाना व जालंधर सहित कई जिलों में इस दौरान तेज वर्षा हुई. रविवार व सोमवार को पंजाब के होशियारपुर, कपूरथला, एसएएस नगर, पठानकोट, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, गुरदासपुर जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, लुधियाना, पटियाला जैसे कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश की संभावना नहीं है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

बंगाल के इन भागों में भारी बारिश के आसार (Bengal Weather)

कोलकाता के उत्तरी और पूर्वी भागों में आज भारी बारिश के आसार है. पश्चिम बंगाल के भागों में सिक्कीम और उप हिमालय पश्चितमी बंगाल में भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. बाकि, गंगीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार (rain in bihar)

बिहार में आज की तुलना में कल से बारिश गतिविधि बढ़ने के आसार नजर आ रहे है. इस दौरान पटना, गया, भागलपुर, सीवान, जमुई, नवादा, बांका समेत चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी से लेकर सुपौल, किशनगंज, अररिया समेत अन्य हिस्सों में मध्यम वर्षा होने के आसार है. जबकि, तराई वाले क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

बिहार में बाढ़ का खतरा कितना? (Flood in Bihar)

गंगा को छोड़ दें तो बिहार की अधिकतर नदियां उफान पर है. राज्य के आठ जिलों के 30 प्रखंड बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं. बिहार जल संसाधन विभाग की मानें तो बागमती नदी सीतामढ़ी के कटौंझा तथा मुजफ्फरपुर के बेनीबाद और दरभंगा के हायाघाट में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. वहीं, कमला बलान झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि, महानंदा पूर्णिया के ढेंगराघाट में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. इधर, कोसी के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में कोसी का जलस्तर घटा भी है. ऐसे में जिला प्रशासन और आपद विभाग अलर्ट मोड पर है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश (Delhi Weather)

दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मानसून की बारिश यहां और असापास के इलाकों में रविवार सुबह से ही जारी है. इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश जारी है. कुछ इलाकों से जलजमाव भी खबरें भी आ रही हैं.

मौसम विभाग की मानें तो यहां आज दिनभर बादल छाए रहेंगे. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. जैसा कि ज्ञात हो मौसम विभाग ने दिल्ली में 22 जुलाई तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जतायी है.

1:36 PM. 19 Jul 20 1:36 PM. 19 Jul

देश में आज का मौसम (India Weather)

आज लगभग देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना है. स्कॉईमेट वेदर की मानें तो कानपुर, आगरा, ग्वालियर, जयपुर, दिल्ली, अमृतसर, अंबाला समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा मुंबई, नासिक, पुणे, गोवा, बेंगलुरु समेत पश्चिमी तटों पर भी आज जमकर होगी वर्षा. इधर, झारखंड में भी सुबह से ही बारिश जारी है.

Posted By: Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : देश के अधिकतर हिस्सों में आज मानसून व्यापक रूप से सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Bihar Weather), पश्चिम बंगाल (Bengal Weather), सिक्किम (Sikkim Weather), दिल्ली (Delhi Weather), हरियाणा (Hariyana Weather), पंजाब (Punjab Weather), पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP Weather), (Madhya Pradesh Weather), महाराष्ट्र (Maharasthra Weather), कर्नाटक (Karnataka Weather) व केरल (Kerala Weather) समेत अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >