Weather Forecast Update : झारखंड, बिहार में मानसून सुस्त, कल से होगी बारिश, जानें दिल्ली-NCR, यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर भारत के कुछ हिस्से और मध्य भारत में भी अच्छी वर्षा के आसार है. इस दौरान मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand), हरियाणा (Weather Forecast Hariyana), यूपी (Weather Forecast UP) के अलावा मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताये है. ऐसे में आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), बंगाल (Weather Forecast Bengal), बिहार (Weather Forecast Bihar) समेत अन्य राज्यों का हाल..
Weather Forecast Update : झारखंड, बिहार में मानसून सुस्त, कल से होगी बारिश, जानें दिल्ली-NCR, यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल
Live Updates
10:15 PM. 18 Aug 204:45 PM. 18 Aug
ओडिशा में बाढ़ कि स्थिति
ओडिशा के मालकानगिरी जिले में बारिश कम होने के बावजूद बाढ़ की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. अधिकांश क्षेत्र अब भी पानी के घेरे में है. जिले में बाढ़ की स्थिति गम्भीर होने से मंगलवार को राजस्व मंत्री सुदाम मरांडी एवं विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने आकाश मार्ग से बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया.
10:15 PM. 18 Aug 204:45 PM. 18 Aug
बिहार मे कमजोर हुआ मानसून, बारिश में कमी
पिछले 15 दिनों से मानसून कमजोर होने के कारण बारिश में कमी आई है. इस तरह की स्थिति तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी से लेकर झारखंड होते हुए राजस्थान तक गुजर रही है. इसके अलावा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है.
6:46 PM. 18 Aug 201:16 PM. 18 Aug
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बारिश के साथ वज्रपात
पूर्वी सिंहभूम जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में हल्के दर्जे का मेघ-गर्जन और वज्रपात की संभावना है. आपको बता दें कि अभी कुछ देर पहले विभाग की ओर से गुमला, गढ़वा और पलामू के लिए भी चेतावनी जारी की गयी थी.
6:46 PM. 18 Aug 201:16 PM. 18 Aug
गुजरात के वडोदरा शहर में भारी बारिश
गुजरात के वडोदरा शहर में भारी वर्षा हुई. जिसके बाद सड़कों पर जलभराव हो गया. आपको बता दें कि भारत मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है.
6:46 PM. 18 Aug 201:16 PM. 18 Aug
झारखंड के तीन जिलों में थोड़ी देर में बारिश
झारखंड के गुमला, गढ़वा तथा पलामू जिले में अगले दो-तीन घंटे में बारिश की संभावना है. इस दौरान हल्के दर्जे का मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
6:46 PM. 18 Aug 201:16 PM. 18 Aug
ओडिशा में 35 लोगों को करवाया गया रेसक्यू (Odhisha Weather)
ओडिशा में महिलाओं और बच्चों सहित 35 लोगों रेसक्यू करवाया गया. सोमवार को ये लोग बाढ़ से प्रभावित सबरी नदी के पास फंसे हुए थे. पोड़ीया और मलकानगिरी फायर स्टेशनों के पास फंसे इन लोगों को एनडीआरफ की टीम द्वारा क्षेत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.
मुख्य बातें