Weather Forecast LIVE: अगले पांच साल में दो मौकों पर दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी

Weather Forecast Today LIVE Updates /Mocha Cyclone Tracker: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. जबकि, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है. पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है. केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Live Updates
8:26 PM. 17 May 23 8:26 PM. 17 May

अगले पांच साल में दो मौकों पर दुनिया में पड़ेगी भयानक गर्मी

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि अगले पांच साल में तीन में से दो अवसर ऐसे होंगे, जब दुनिया अस्थायी रूप से जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों को सीमित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत वैश्विक तापमान सीमा तक पहुंच जाएगी. वैज्ञानिकों को लगता है कि अल नीनो से गर्मी का एक अस्थायी विस्फोट कोयले, तेल और गैस के जलने से मानव-जनित गर्मी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और फिर इसमें थोड़ी कमी आएगी.

8:26 PM. 17 May 23 8:26 PM. 17 May

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी के बेहद निकट रहा. वहीं, बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है और ‘गंभीर’ की श्रेणी से महज पांच अंक नीचे है.

8:26 PM. 17 May 23 8:26 PM. 17 May

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, येलोअलर्ट जारी की

हिमाचल प्रदेश के मौसम कार्यालय ने बुधवार को राज्य भर में कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी की है. राज्य में बुधवार को बारिश होने की संभावना है, जो शनिवार तक जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के दौरान निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने खेतों में फसलों, फलदार वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए किसानों को पर्याप्त व्यवस्था करने और कीटनाशकों के छिड़काव को फिर से शुरू करने की सलाह दी है.

1:02 PM. 17 May 23 1:02 PM. 17 May

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम 

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें देखी गईं तथा एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हुई. जबकि, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट हल्की बारिश हुई.

1:02 PM. 17 May 23 1:02 PM. 17 May

दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज 

राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहने से मौसम बेहद सुहावना रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.

11:20 AM. 17 May 23 11:20 AM. 17 May

दिल्ली में बारिश के आसार 

भारत मौसम विज्ञान विभाग अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात,हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

11:20 AM. 17 May 23 11:20 AM. 17 May

यूपी में बारिश और आंधी से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. गर्मी के प्रकोप के बीच कुछ स्थानों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा ह. आज भी प्रदेश में धूल भरी हवाएं और बारिश का दौर बना रहेगा. कई जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

7:16 AM. 17 May 23 7:16 AM. 17 May

झारखंड में मॉनसून देर से देगी दस्तक 

झारखंड में मॉनसून आने का सामान्य समय जून के दूसरे हफ्ते (14-15 जून) के आसपास है. इस वर्ष केरल में बंगाल की खाड़ी से मॉनसून चार जून के आसपास आ सकता है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा. मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो झारखंड में जून के तीसरे हफ्ते (20 जून के आसपास) मॉनसून आ सकता है. बता दें मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से 5 प्रतिशत तक कम बारिश का पूर्वानुमान लगया है. भारत में केरल से ही मॉनसून प्रवेश करता है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के रास्ते मॉनसून आता है. झारखंड में आमतौर पर मॉनसून के दौरान करीब 1,022 मिमी बारिश होती है.

7:16 AM. 17 May 23 7:16 AM. 17 May

झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सोमवार की शाम आयी आंधी-बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन मंगलवार से तापमान एकबार फिर चढ़ गया. बता दें पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. आने वाले 10 दिनों तक गर्मी लोगों को सतायेगी. अभी बारिश होने के कोई आसार भी नहीं है. इस कारण सतर्कता जरूरी है. आगामी 21 से 23 मई तक अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates /Mocha Cyclone Tracker: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. जबकि, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है. पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है. केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >