Weather Forecast LIVE Updates Today : उमस भरी गर्मी से दिल्ली बेहाल, बिहार, यूपी में होगी अच्छी वर्षा, झारखंड में भी आसार, जानें बंगाल समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देशभर में एकबार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने कहा है कि आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP) में अच्छी वर्षा होगी. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी. ऐसे में ऐसे में आइये जानते हैं मुंबई (Weather Forecast Mumbai), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल..

Live Updates
11:03 PM. 15 Sept 20 5:33 PM. 15 Sept

प्रयागराज में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

कल की उमस भरी गर्मी के बाद आज मंगलवार को आसमान पर दोपहर बाद राहत मिली. आसमान पर घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश हो रही है. दोपहर तक तो यह हाल था कि लोग गर्मी से परेशान थे. आसमान भी साफ था. फिलहाल अचानक बदले मौसम ने लोगों को तरोताजा कर दिया है. कल भी ऐसे ही मौसम के बने रहने का अनुमान है.

10:20 PM. 15 Sept 20 4:50 PM. 15 Sept

बिहार के इन इलाकों में हो रही है झमाझम बारिश

पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के इलाकों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. भागलपुर शहर में दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं, वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई.

9:48 PM. 15 Sept 20 4:18 PM. 15 Sept

उत्तर प्रदेश के इलाकों के मौसम का कुछ ऐसा है हाल

खत्म होने की ओर अग्रसर मानसून से पूर्वांचल में बादलों का इंतजार बढ़ रहा है. दो दिनों से बारिश और बादलों की कमी के बीच, उमस अपार हो गई है. हालांकि मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो चार दिनों में हवा का रुख पुरवा होने पर बादलों की सक्रियता के साथ बारिश भी हो सकती है. लोकल हीटिंग का पर्याप्त असर है, वातावरण से नमी मिली तो बारिश भी हो सकती है.

9:14 PM. 15 Sept 20 3:44 PM. 15 Sept

बिहार के इस जिले में हुई वज्रपात से मौत

बिहार के अररिया जिले में अलग-अलग जगह पर वज्रपात से दो लोगों की मौत मंगलवार की सुबह हो गई. इसमें एक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के पुरवारी झिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी मो .सदरूल (36 ) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार के अहले सुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. इस सबंध में पैक्स अध्यक्ष मो. कय्यूम ने बताया कि सदरूल अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि अचानक घर के बगल में गड़े बिजली के खंबे पर हुई वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना से गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई.

9:14 PM. 15 Sept 20 3:44 PM. 15 Sept

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला सुस्त

सितंबर शुरू से ही उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला सुस्त है. पिछले दो सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 65 फीसद कम बारिश हुई. हालांकि, नियमित अंतराल पर कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है. वहीं आज मंगलवार को मौसम सुहावना बना हुआ है. देहरादून, पौड़ी, चमोली समेत अन्‍य जिलों में सुबह से धूप खिली हुई है. प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश बेहद कम हो रही है. हालांकि, चारधाम समेत अन्य ज्यादातर मार्गों पर यातायात सुचारू है.

7:06 PM. 15 Sept 20 1:36 PM. 15 Sept

उत्तराखंड में होगी हल्की बारिश  (Uttrakhand Weather Forecast)

उत्तर भारत में तापमान बढ़ा हुआ है, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. हालांकि, उत्तराखंड में आज भी बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा आज भी हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देशभर में एकबार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने कहा है कि आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP) में अच्छी वर्षा होगी. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में उमस भरी गर्मी जारी रहेगी. ऐसे में ऐसे में आइये जानते हैं मुंबई (Weather Forecast Mumbai), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >