Weather Forecast Updates : झारखंड के इन जिलों में कुछ देर में होगी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार में भी आज मूसलाधार बारिश की संभावना, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम बना है. जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में व्यापक वर्षा की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai) समेत पूर्वी भारत में भी अच्छी वर्षा हो सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) और केरल (Weather Forecast Keral) समेत अन्य राज्यों का हाल…

Live Updates
9:12 PM. 14 Aug 20 3:42 PM. 14 Aug

देहरादून में दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू

सुबह से धूप खिली रहने के बाद दून में दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई. राजपुर, रायपुर, सहस्रधारा रोड के साथ ही घंटाघर और पटेलनगर क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अर्लट जारी किया है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार और चंपावत में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

9:12 PM. 14 Aug 20 3:42 PM. 14 Aug

कल से दिल्ली में बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिमी भारत में मानसून अभी भी काफी सक्रिय है. कल दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने आरके जेनामनी ने बताया है कि दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में कल बदलाव देखने को मिलेगा.

7:41 PM. 14 Aug 20 2:11 PM. 14 Aug

पाकुड़ तथा दुमका में बारिश की संभावना

झारखंड के पाकुड़ तथा दुमका जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन घंटों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हल्के दर्जे के मेघ-गर्जन और वज्रपात की संभावना भी जतायी है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में भी दो-तीन घंटे में वर्षा की सूचना है.

7:41 PM. 14 Aug 20 2:11 PM. 14 Aug

उत्तर भारत में आज का मौसम

उत्तर भारत में आज व्यापक वर्षा की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना है.

7:41 PM. 14 Aug 20 2:11 PM. 14 Aug

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश मकान गिरी, दो की मौत

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

7:41 PM. 14 Aug 20 2:11 PM. 14 Aug

अगले 1 घंटे में लाल किले और आसपास में होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के नजफगढ़, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोहना और मानेसर में अगले 2 घंटों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग की मानें तो अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 1 घंटे के अंदर लाल किले और उसके आसपास भी हल्की बारिश होगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम बना है. जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में व्यापक वर्षा की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai) समेत पूर्वी भारत में भी अच्छी वर्षा हो सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) और केरल (Weather Forecast Keral) समेत अन्य राज्यों का हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >