Weather Forecast: मुंबई में झमाझम बारिश, इन राज्यों में हीटवेव, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ उत्तरी केरल से मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है. इसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. गुरुवार को यानी आज हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
1:13 AM. 14 Apr 231:13 AM. 14 Apr
झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मुंबई का मौसम
मुंबई के कई हिस्सों में आज यानी गुरुवार को आंधी के साथ बेमौसम बारिश होने से शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इस साल अप्रैल में सर्वाधिक बारिश हुई है.
7:04 PM. 13 Apr 237:04 PM. 13 Apr
हीटवेव की शुरुआत
मौसम विभाग की मानें तो, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है. ये स्थिति 16 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है. वहीं, यदि ओडिशा की बात करें तो यहां आज से हीटवेव की शुरुआत होगी. ओडिशा में 15 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
7:04 PM. 13 Apr 237:04 PM. 13 Apr
बिहार का मौसम
बिहार में पछुआ का ताव महसूस होने लगा है. पछुआ हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होने की वजह से बुधवार को हवा में तपिश महससू हुई. गर्म हवाओं के झोंके तीस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रहे थे. प्रदेश में केवल अररिया और किशनगंज को छोड़ दें तो समूचे प्रदेश में उच्चतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री अधिक पहुंच गया है. अगले कुछ दिन क्रमश: तापमान बढ़ते रहने का पूर्वानुमान है.
7:04 PM. 13 Apr 237:04 PM. 13 Apr
मुंबई के कई हिस्सों में आंधी के साथ बेमौसम बारिश
मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार तड़के आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई. नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि द्वीप शहर और पूर्वी उपनगरों में देर रात एक बजे से दो बजे के बीच हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में बिजली चमकी और गरज के साथ भारी बारिश हुई.
7:04 PM. 13 Apr 237:04 PM. 13 Apr
यूपी का मौसम
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जनपदों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की सभावना है. प्रदेश में गुरुवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. प्रदेश में लखनऊ, आगरा, कानपुर, बरेली और मेरठ सहित अन्य स्थानों पर इन हवाओं के कारण धूल का गुबार उठ सकता है.
7:04 PM. 13 Apr 237:04 PM. 13 Apr
मुंबई में बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश के बाद अलग-अलग हिस्सों में जलभराव नजर आ रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.
12:45 PM. 13 Apr 2312:45 PM. 13 Apr
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की मेघ गर्जना की संभावना
निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अगले 2 से 3 दिनों में देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की मेघ गर्जना हो सकती है. दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. केरल के दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
12:45 PM. 13 Apr 2312:45 PM. 13 Apr
बुधवार का मौसम
निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, विदर्भ और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहा.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ उत्तरी केरल से मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है. इसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. गुरुवार को यानी आज हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in