Weather Forecast: केरल में एक दो दिन में मानसून का हो जाएगा आगमन, आईएमडी ने दी जानकारी

Weather Forecast: बिहार में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार में आज भी यहां हीटवेभ की समस्या देखने को मिल सकती है. हीटवेभ और लू के पूर्वानुमान को देखते हुए आईएमडी पटना ने अलर्ट जारी किया है. वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ बारिश की संभावना जताई गयी है.

Live Updates
10:49 PM. 6 Jun 23 10:49 PM. 6 Jun

दिल्ली के कुछ इलाकों में होगी बारिश

उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पूर्वी दिल्ली (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादीली, मॉडल टाउन) के कुछ स्थानों और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता वाली बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी. यह जानकारी आईएमडी ने दी.

10:49 PM. 6 Jun 23 10:49 PM. 6 Jun

केरल में एक दो दिन में मानसून का हो जाएगा आगमन, आईएमडी ने दी जानकारी

आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि अरब सागर के निम्न दबाव के बारे जानकारी देते हुए कहा, आज रात तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. उन्होंने कहा, केरल में 1-2 दिनों में मानसून का आगमन हो जाएगा.

10:49 PM. 6 Jun 23 10:49 PM. 6 Jun

तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकतम तापमान 40 के पार

तमिलनाडु में अधिकतम तपमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 39°C-41°C तक रिकॉर्ड की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2°C-4°C ऊपर रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है.

2:30 PM. 6 Jun 23 2:30 PM. 6 Jun

दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर दबाव के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान अरब सागर के पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है

2:30 PM. 6 Jun 23 2:30 PM. 6 Jun

हजारीबाग में मेघ के साथ गर्जन और बारिश

आने वाले दो से तीन घंटोंके दौरान हजारीबाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से माध्यम दर्जे की मेघ, गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है.

2:30 PM. 6 Jun 23 2:30 PM. 6 Jun

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी की माने तो झारखंड में आज दोपहर से लेकर शाम तक बादल छाए रह सकते हैं. जबकि, आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

11:39 AM. 6 Jun 23 11:39 AM. 6 Jun

दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदा-बांदी होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कल सुबह 08:30 बजे से पिछले 24 घंटे में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है.

10:32 AM. 6 Jun 23 10:32 AM. 6 Jun

अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिणपूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र सुबह 05:30 बजे पश्चिम-दक्षिणपश्चिम गोवा से करीब 920 किलोमीटर, दक्षिण-दक्षिणपश्चिम मुंबई से 1,120 किमी, दक्षिण पोरबंदर से 1,160 किमी और पाकिस्तान में दक्षिण कराची से 1,520 किलोमीटर पर बना हुआ था.

9:30 AM. 6 Jun 23 9:30 AM. 6 Jun

तापमान में होगी वृद्धि

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

8:04 AM. 6 Jun 23 8:04 AM. 6 Jun

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है. जबकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गयी है.

7:22 AM. 6 Jun 23 7:22 AM. 6 Jun

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार आज भी हीटवेभ की चपेट में रह सकता है. हीटवेभ की वजह से लू चलने के आसार बने हुए हैं. विशेष रूप से अररिया, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा, भागलपुर और बांका में कुछ स्थानों पर भीषण तो कुछ स्थानों पर सामान्य लू चलने का पूर्वानुमान है. आइएमडी पटना ने इन जगहों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: बिहार में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार में आज भी यहां हीटवेभ की समस्या देखने को मिल सकती है. हीटवेभ और लू के पूर्वानुमान को देखते हुए आईएमडी पटना ने अलर्ट जारी किया है. वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ बारिश की संभावना जताई गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >