Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली, UP समेत अन्य राज्यों में बढ़ेगा तापमान, बिहार, झारखंड के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast Uttar Pradesh), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत देश के कई स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जतायी है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तापमान में भी वृद्धि होगी. बिहार (Weather Forecast Bihar), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) के पूर्वी व बंगाल के कुछ हिस्सों में बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है. ऐसे में आइये जानते हैं ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम..

Live Updates
4:29 PM. 28 Sept 20 4:29 PM. 28 Sept

दिल्ली में बदला मौसम का हाल

हवा की दिशा बदलने से दिल्ली की फिजा भी बदलने लगी है। उमस कम हो रही है, तो गर्मी की चुभन भी पहले से हल्की हुई है. अब सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो बदलाव का यह दौर जारी रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है, तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में भी गिरावट आने लगेगी.

4:29 PM. 28 Sept 20 4:29 PM. 28 Sept

प्रयागराज मौसम ने ली करवट

प्रयागराज का मौसम एक बार फिर बदल गया है. पिछले दिनों की बारिश के बाद मौसम तल्‍ख होने लगा है. सोमवार को सुबह से आसमान बिल्‍कुल साफ रहा. आकाश से बादल गायब हैं. इसके चलते खिलकर धूप खिली है। उमस भरी गर्मी का वर्चस्‍व एक बार फिर बढ़ गया है. आज दिन भर गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है.

4:29 PM. 28 Sept 20 4:29 PM. 28 Sept

उत्तर प्रदेश में गर्मी के आसार

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून आज राजस्‍थान से लौट सकता है. इसके चलते अगले एक दो दिनों तक हल्‍की बारिश के आसार हैं. सोमवार सुबह भी करीब आधे घंटे तक जिले में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हुई, लेकिन बाद में चटख धूप ने लोगों को गर्मी का आभास कराया.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

दिल्ली में सोमवार का तापमान

दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने दिन में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 9.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

तेलंगाना में आज का मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि तेलांगना के कुछ हिस्सों में भी आज भी भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की जाएगी. बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क और साफ भी रह सकता है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

कर्नाटक में आज का मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. लेकिन कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की भी संभावना है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

उत्तर भारत में आज का मौसम

उमस भरी गर्मी झेल रहा उत्तर भारत आज भी तापमान बढ़ने से परेशान रहने वाला है. अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा. हालांकि, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में बने मानसूनी ट्रफ के कारण अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित पाकिस्तान समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. आपको बता दें कि यहां पिछले 24 घंटे में भी वर्षा दर्ज की गई है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. कहीं-कहीं पर हल्की सी वर्षा पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल सकती है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

पूर्वोत्तर भारत में आज का मौसम

उप हिमालय पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय समेत मणिपुर, मिजोरम तथा अन्य हिस्सों में आज घने बादल छाए रहेंगे और पिछले 24 घंटे की तरह यहां अगले 24 घंटे भी बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम, उप हिमालय पश्चिम बंगाल में बारिश तो होगी जरूर लेकिन कल की तुलना में यहां पर वर्षा में काफी कमी आयेगी. तीव्रता में कम हो जायेगी.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

बिहार में आज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर आज हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं दक्षिणी, पश्चिमी तथा उत्तरी हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ व शुष्क बना रहेगा.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

झारखंड में आज का मौसम (Jharkhand Weather Forecast Today)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड में बारिश नहीं होने की संभावना है. वहीं स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो आज यानी अगले 24 घंटे के दौरान यहां मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पूर्वी हिस्सों में हल्की छिटपुट वर्षा दर्ज की जा सकती है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

ओडिशा में आज से मौसम साफ

ओडिशा में आज का मौसम साफ रहेगा. आपको बता दें कि यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

गुजरात में आज का मौसम

गुजरात में आज यानी अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क व साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य किसी भी हिस्से में आज बारिश नहीं होगी. बल्कि इन क्षेत्रों का मौसम सामान्य व साफ रहेगा. लेकिन, मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी अगले 24 घंटे के दौरान यहां का मौसम साफ हो जाएगा. वहीं, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की माने तो अगले 48 घंटे के बाद फिर से बारिश गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से जो महाराष्ट्र से सटे हुए हैं, उन क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. हालांकि, मध्य प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही आद्र हवाओं के कारण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज छिटपुट वर्षा हो सकती है. इस दौरान मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में बरसेंगे बादल. मध्य महाराष्ट्र और कोंकण गोवा समेत अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा.

Jharkhand News : अब पारा शिक्षकों की मौत पर आश्रित को 5 लाख, रिटायरमेंट पर 3 लाख, आज लगेगी कल्याण कोष नीति पर मुहर

1:44 PM. 28 Sept 20 1:44 PM. 28 Sept

देश भर में आज का मौसम (Weather Forecast India Today)

मानसूनी ट्रफ राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश बिहार को पार किया है और फिलहाल बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की माने तो राजस्थान के पश्चिमी भागों से मानसून की वापसी का जल्द ही घोषणा की जा सकती है. आपको बता दें कि 30 सितंबर को आमतौर पर मानसून की वापसी हो जाती है. लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक भी मानसून की सक्रियता बनी रहती है. कई क्षेत्रों में इस दौरान भी बारिश गतिविधियां देखने को मिलती है. रिपोर्ट की मानें तो यहां राजस्थान के हिस्सों में तापमान में बदलाव दिख रहा है. हवाओं के दिशाओं में भी खासा बदलाव हो चुका है. यह संकेत मानसून की वापसी और सर्दियों के आगमन के ही नजर आ रहे है.

Rashifal, Panchang : मिथुन, सिंह, कर्क के लिए उतार-चढ़ाव वाला दिन, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ के खुलेंगे भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

उधर, मौसम विभाग की माने तो कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में साथ ही साथ तेलंगना, आंध्र प्रदेश तथा पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं. लेकिन दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी आज भी दर्ज की जायेगी. स्काईमेट रिपोर्ट की मानें तो देश के लगभग 70% हिस्सों में मौसम शुष्क व साफ हो गया है. बारिश की गतिविधियां इन क्षेत्रों में ना के बराबर हो चुकी है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast Uttar Pradesh), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत देश के कई स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जतायी है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तापमान में भी वृद्धि होगी. बिहार (Weather Forecast Bihar), झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) के पूर्वी व बंगाल के कुछ हिस्सों में बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है. ऐसे में आइये जानते हैं ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >