Weather Forecast: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है. जबकि एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है. इसका प्रभाव मौसम पर नजर आएगा. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
12:15 PM. 28 May 23 6:45 AM. 28 May

दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान की आशंका

अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा. कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी. उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा… दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है. हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा.

8:57 PM. 27 May 23 3:27 PM. 27 May

बिहार का मौसम

27 मई को दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास , औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा और शेखपुरा सहित उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी-पानी की स्थिति देखने को मिलेगी.

7:48 PM. 27 May 23 2:18 PM. 27 May

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका

IMD में वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा है कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा. कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी. उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा. दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है. हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा.

7:48 PM. 27 May 23 2:18 PM. 27 May

बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना

28 और 29 मई को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है. इन राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

7:48 PM. 27 May 23 2:18 PM. 27 May

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में रातभर बारिश हुई है. दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के कई इलाकों में 24 मई से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दोनों राज्यों एवं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिन से सामान्य से नीचे है.

7:48 PM. 27 May 23 2:18 PM. 27 May

दिल्ली में चलेगी आंधी

आईएमडी ने दिल्ली में दिन के समय आंधी चलने और तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है तथा शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है. जबकि एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है. इसका प्रभाव मौसम पर नजर आएगा. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >