Weather Forecast LIVE Updates Today : बिहार में हाई अलर्ट, झारखंड, बंगाल में भी जमकर बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र आज उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar) पहुंच गया है. यही कारण है कि यहां आज भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के उत्तरी हिस्सों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. ऐसे में आइये जानते हैं छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), मुंबई (Weather Forecast Mumbai), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत

Live Updates
8:45 AM. 25 Sept 20 8:45 AM. 25 Sept

उत्तर प्रदेश में बारिश से सात लोगों की मौत

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बारिश संबंधित घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई.

8:45 AM. 25 Sept 20 8:45 AM. 25 Sept

दिल्ली में मानसून

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में मानसून की अंतिम बारिश हो चुकी है और अब बारिश होने की उम्मीद नहीं के बराबर है. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में 109.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश की बजाय केवल 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो कि 81 प्रतिशत कम थी. वेधशाला में अंतिम बार आठ सितंबर को बारिश दर्ज की गई थी.आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष सितंबर में केवल तीन दिन अच्छी बारिश हुई. विभाग ने कहा कि सितंबर में राजधानी में सिर्फ तीन दिन बारिश हुई, जो 2016 के बाद से सबसे कम दिन है. 2016 में सिर्फ दो दिन ही बारिश हुई थी. सफदरजंग वेधशाला ने आखिरी बार आठ सितंबर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी.

8:45 AM. 25 Sept 20 8:45 AM. 25 Sept

गुवाहाटी में आज का मौसम

गुवाहाटी में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. तापमान 25 और 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

8:45 AM. 25 Sept 20 8:45 AM. 25 Sept

मुंबई में मौसम

वहीं, मुम्बई में बृहस्पतिवार को बारिश के थोड़ा धीमे पड़ने के बाद रेल और सड़क परिवहन सेवाएं सामान्य हो रही हैं. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार बारिश के धीमे होने के बाद अब महानगर में कहीं भी जल भराव नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के उपनगरों और निकटवर्ती नवी मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. उसने बताया कि सांताक्रूज वेधशाला में इस अवधि में, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 108.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इस दौरान कोलाबा वेधशाला में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. बीएमसी के अनुसार शहर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 12 घंटे में 256 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. वहीं पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 237 मिमी और 158 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था. पटरियों पर पानी भरने की वजह से मध्य रेल (सीआर) और पश्चिमी रेल की स्थानीय सेवाएं भी बुधवार को प्रभावित हुई थी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कम होने के बाद बृहस्पतिवार को लोकल ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं.

8:45 AM. 25 Sept 20 8:45 AM. 25 Sept

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे का मौसम

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को बारिश संबंधी घटनाओं के कारण सात लोगों की मौत हो गई जबकि दिल्ली में सितंबर माह में 21 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई जो कि 16 साल में इस महीने में हुई सबसे कम बारिश है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

7:25 AM. 25 Sept 20 7:25 AM. 25 Sept

देश भर में आज का मौसम

निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार की तरफ जाने की संभावना है. जिससे बिहार में आज और बारिश बढ़ जाएगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में अगले 24 घंटे में वर्षा कम होने की संभावना है. बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक भी आज मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार.

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र आज उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar) पहुंच गया है. यही कारण है कि यहां आज भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) के उत्तरी हिस्सों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. ऐसे में आइये जानते हैं छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), मुंबई (Weather Forecast Mumbai), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >