Weather Forecast LIVE Updates Today : ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड में 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान, टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके…
Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), गुजरात (Weather Forecast Gujarat) और राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है. जबकि, 24 घंटे बाद बिहार (Weather Forecast Bihar), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), यूपी (Weather Forecast UP), हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) समेत अन्य स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं देश के अन्य राज्यों का हाल..
Weather Forecast LIVE Updates Today : ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड में 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान, टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके…
Live Updates
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंगलवार की शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एनसीएस ने बताया कि शाम 6:18 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई.
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
गुजरात: सूरत के कई इलाकों में जमा पानी
गुजरात में बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. राज्य के सूरत शहर में जारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. जबकि, लिंबायत इलाके में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं.
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बाढ़ का कहर
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में बाढ़ से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरा है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घटाल नगरपालिका की 17 में से 12 वार्ड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं.
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
इन इलाकों में कुछ घंटों में बारिश की संभावना
आईएमडी ने अगले कुछ घंटे के लिए हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की अलर्ट जारी किया है. चेतावनी के अनुसार दोनों राज्यों के भिवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम, बिजनौर, झुंझनू से लेकर हिसार, हांसी, मेहम, चांदपुर में बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही आईएमडी ने वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है.
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के लिए अलर्ट
ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल और झारखंड में 28 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने मंगलवार को बताया है कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 26 से 28 अगस्त तक जबकि, पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.
1:55 AM. 26 Aug 208:25 PM. 25 Aug
यमुना नदी का जलस्तर 204.00 मीटर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार की सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बराज से 5,195 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर पुरानी दिल्ली के यमुना ब्रिज पर 204.00 मीटर है.
मुख्य बातें