Weather Forecast Updates Today : झारखंड में आज के बाद से कमजोर होगा मानसून, बिहार, UP समेत इन राज्यों में दिखेगा उग्र प्रदर्शन, दिल्ली में भी हल्की बारिश के आसार
Weather Forecast Updates Today : मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज से झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) में मानसून कमजोर होने की बात कही है. वहीं, बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), गुजरात (Weather Forecast Gujarat) में भारी बारिश के आसार है. आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत अन्य राज्यों का हाल..
Weather Forecast Updates Today : झारखंड में आज के बाद से कमजोर होगा मानसून, बिहार, UP समेत इन राज्यों में दिखेगा उग्र प्रदर्शन, दिल्ली में भी हल्की बारिश के आसार
Live Updates
2:26 AM. 23 Sept 208:56 PM. 22 Sept
यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का अनुमान जताया है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश में महोबा, झांसी, आजमगढ़ और मऊ और इन जिलों के आसपास के इलाकों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो सकती है.
2:26 AM. 23 Sept 208:56 PM. 22 Sept
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश की संभावना
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, विभाग ने यह भी बताया है कि मराठवाड़ा के दक्षिणी हिस्सों और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों में बारिश गतिविधियां नहीं देखने को मिल सकती है. इन क्षेत्रों में हल्की वर्षा से ज्यादा की उम्मीद नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी हल्की सी मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है.
2:26 AM. 23 Sept 208:56 PM. 22 Sept
महाराष्ट्र में आज का मौसम
महाराष्ट्र के मुंबई समेत उत्तरी कोंकण गोवा में आज भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. मध्य महाराष्ट्र के पुणे, सांगली सातारा समेत अन्य हिस्सों में भारी वर्षा होगी. इसके अलावा मराठवाड़ा में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र के मुंबई समेत उत्तरी कोंकण गोवा में आज भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. मध्य महाराष्ट्र के पुणे, सांगली सातारा समेत अन्य हिस्सों में भारी वर्षा होगी.
7:27 PM. 22 Sept 201:57 PM. 22 Sept
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, मिल सकती है गर्मी से थोड़ी राहत
दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश से मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. शहर में पिछले 13 दिन से बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र ने आठ सिंतबर को आखिरी बार बारिश दर्ज की थी. इस महीने में दिल्ली में केवल तीन दिन ही बारिश हुई है. बारिश नहीं होने से आद्रर्ता और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश से तापमान में कमी की संभावना जतायी है. अगले 48 घंटे पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी. वहीं तराई व गंगा के मैदानी इलाकों से जुड़े जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. आइएमडी, पटना ने आम लोगों से आग्रह किया है कि मेघ गर्जन के दौरान घर से बाहर न निकलें.
6:44 PM. 22 Sept 201:14 PM. 22 Sept
कर्नाटक में आज का मौसम
तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. आपको बता दें कि यहां पिछले कई दिनों से इसी तरह की वर्षा देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की थी. विभाग की मानें तो कर्नाटक के तटीय कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. लेकिन, कई इलाकों का मौसम साफ व शुष्क भी रह सकता है.
6:44 PM. 22 Sept 201:14 PM. 22 Sept
झारखंड के इन दो जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश
झारखंड के जामताड़ा और दुमका जिले में अगले दो-तीन घंटों में हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ वज्रपात का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज पूरे झारखंड में ऐसी ही स्थिती बनी रहेगी. हालांकि, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो कल से राज्य में मानसून कमजोर की भी संभावना बनी हुई है.
मुख्य बातें