Weather Forecast LIVE Updates Today : झारखंड, बिहार, बंगाल समेत देश के कई भागों में आज उग्र होगा मानसून, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आज देशभर के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने कहा है कि सोमवार को झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में भारी बारिश के आसार जताये है. साथ ही साथ कई राज्यों को वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) गर्मी बरकरार रहेगी. ऐसे में ऐसे में आइये जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल..

Live Updates
6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

कर्नाटक में बाढ़ का खतरा गहराया

कर्नाटक के एर्नाकुलम जिले के अधिकारियों ने कहा कि मुवत्तुपुझा नदी बाढ़ के स्तर तक पहुंच रही है जिससे एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों में बाढ़ आने की आशंका है. आपको बता दें कि कर्नाटक और केरल में रविवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था और विभाग ने सोमवार के लिए भी जारी किया है.

6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

तेलंगाना में बारिश

तेलंगाना में सोमवार को अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विज्ञप्ति के अनुसार आदिलाबाद, करीमनगर, निजामाबाद, वारंगल और खम्मम में बारिश होने की संभावना है.

6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

ओडिशा में तीन दिन तक भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. इस मौसम में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 22 सितंबर तक ओडिशा तट पर नहीं जाएं और समुद्र में नहीं उतरें.

6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

दिल्ली में पिछले 24 घंटे का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी रही और यहां अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है. पिछले 12 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है.

6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कई हिस्सों में मानसूनी वर्षा देखने को मिलेगी. विभाग ने बताया है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है.

6:36 PM. 21 Sept 20 1:06 PM. 21 Sept

दिल्ली में बारिश (Delhi Weather)

पिछले 12 दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं दर्ज की गयी है. सफदरजंग वेधशाला ने अंतिम बार आठ सितंबर को 1.3 मिमी वर्षा दर्ज की थी. आपको बता दें कि यह वेधशाला शहर का आधिकारिक आंकड़ा देने के लिए जाना जाता है. बारिश नहीं होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान बढ़ गया है. शनिवार को शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है. यहां इस महीने में अब तक 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि इस महीने की सामान्य बारिश 96.2 मिमी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आज देशभर के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने कहा है कि सोमवार को झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में भारी बारिश के आसार जताये है. साथ ही साथ कई राज्यों को वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है. जबकि, दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) गर्मी बरकरार रहेगी. ऐसे में ऐसे में आइये जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >